रांची : भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें करें वोट: संजय सेठ
Updated at : 24 Apr 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

हिनू, हेथू, हराटांड़ में भाजपा का जनसंपर्क अभियान रांची : रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने मंगलवार को हिनू, हेथू, हराटांड़, पोखर टोली, एयरपोर्ट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र […]
विज्ञापन
हिनू, हेथू, हराटांड़ में भाजपा का जनसंपर्क अभियान
रांची : रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने मंगलवार को हिनू, हेथू, हराटांड़, पोखर टोली, एयरपोर्ट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोधी पार्टी के बीच है.
एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्वगुरु बनाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस नेता नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाकर मोदी को हटाने में सहयोग मांगते हैं. कश्मीर में आतंकवाद का सफाया हो रहा है और कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि भारत के सैनिक कश्मीर के युवाओं को ज्यादा और आंतकियों को कम मार रहे हैं.
श्री सेठ ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. पदयात्रा में दीपक प्रकाश, सुबोध सिंह गुड्डू, सूर्य प्रभात, रोमित नारायण, भोला सिंह, अजय गिरि, नवरतन बाली, रजनी आन्नद, अंचल तिवारी, दशरथ साहू, संजय पोधार, राजेश साहू, मदन साहू, पावन पासवान, दिलीप सिंह, नीरज सिंह, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




