रांची :31 एनजीओ की जानकारी देने दिल्ली पहुंचे सीआइडी एसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विदेशी फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामले में 31 एनजीओ के खिलाफ जानकारी देने सोमवार को सीआइडी एसपी मनोज रतन चोथे दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे. विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत निबंधित 31 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा […]
विज्ञापन
रांची : विदेशी फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामले में 31 एनजीओ के खिलाफ जानकारी देने सोमवार को सीआइडी एसपी मनोज रतन चोथे दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे. विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत निबंधित 31 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा केंद्र सरकार से पिछले दिनों की गयी थी.
इसी बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी) विभाग ने सीआइडी के अफसर को दस्तावेज के साथ मामले की ब्रीफिंग के लिए दिल्ली बुलाया था. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पत्र भी भेजा था. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी) विभाग की ओर से झारखंड में कार्यरत 88 गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी झारखंड पुलिस को सौंपी गयी थी.
तीन चरणों में सीआइडी ने की थी जांच : विदेशी सहायता प्राप्त पैसे के गलत उपयोग के आरोप में सीआइडी को जांच की जवाबदेही दी गयी थी.
सीआइडी ने तीन बार में 31 एनजीओ के खिलाफ जांच की. जांच में कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी. इसके बाद गृह विभाग ने कुल 31 एनजीओ के खिलाफ केंद्र सरकार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










