ePaper

उफ्फ ये गर्मी! रांची में 39 डिग्री पहुंचा तापमान, झारखंड में कुछ जगहों पर कल हो सकती है बारिश

Updated at : 15 Apr 2019 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
उफ्फ ये गर्मी! रांची में 39 डिग्री पहुंचा तापमान, झारखंड में कुछ जगहों पर कल हो सकती है बारिश

रांची : झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है. झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र की बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. बुलेटिन के मुताबिक, 15 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुलेटिन में कहा गया है […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है. झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र की बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. बुलेटिन के मुताबिक, 15 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुलेटिन में कहा गया है कि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छायेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मुठभेड़, में तीन माओवादी ढेर, जवान शहीद

बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि झारखंड के कुछ जिलों में 16 अप्रैल (मंगलवार) को एक या दो जगहों पर हवा का तेज झोंका आयेगा. गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका मौसम केंद्र ने जतायी है. 17 अप्रैल (बुधवार) को दक्षिणी-पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी झारखंड में एक-दो जगहों पर आंधी, बारिश और वज्रपात का अनुमान व्यक्त किया गया है.

मंगल और बुधवार को आंधी, तूफान और बारिश की वजह से रांची के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक, 16 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में मंगलवार को दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 37 डिग्री रह जायेगी, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

इसके बाद 18 अप्रैल को तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जायेगी. उम्मीद है कि 18 और 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 22 डिग्री रह सकता है. मौसम केंद्र के मुताबिक, इस दौरान हर दिन दोहपर के बाद रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola