रांची : बाबूलाल 15 को कोडरमा सीट से करेंगे नामांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से 15 अप्रैल को नामांकन करेंगे. उन्होंने इसकी घोषणा अपने फेसबुक पेज पर की है. दिन के 11 बजे वह महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. उनके खिलाफ भाजपा से अन्नपूर्णा देवी और भाकपा माले से […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से 15 अप्रैल को नामांकन करेंगे. उन्होंने इसकी घोषणा अपने फेसबुक पेज पर की है. दिन के 11 बजे वह महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. उनके खिलाफ भाजपा से अन्नपूर्णा देवी और भाकपा माले से राजकुमार यादव खड़े हैं.
बताया गया कि झाविमो, झामुमो, राजद व कांग्रेस के कई बड़े नेता नामांकन में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि पार्टी से प्रदीप यादव, प्रवीण सिंह, बंधु तिर्की, संतोष कुमार रहेंगे. वहीं झामुमो से हेमंत सोरेन के भी उपस्थित रहने की संभावना है. कांग्रेस के डॉ अजय कुमार व राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा भी शामिल होंगे. झाविमो द्वारा नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










