रांची : देश की सबसे बड़ी तोप ‘धनुष’ के लिए सेल ने दिया इस्पात

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में इसे तैयार किया गया रांची : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने देश की सबसे बड़ी तोप ‘धनुष’ के लिए स्टील की आपूर्ति की है. धनुष के लिए सेल ने अपने दुर्गापुर स्थित अलॉय स्टील्स प्लांट से स्पेशल क्वालिटी फोर्जिंग स्टील बनाकर आपूर्ति की है. […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में इसे तैयार किया गया
रांची : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने देश की सबसे बड़ी तोप ‘धनुष’ के लिए स्टील की आपूर्ति की है. धनुष के लिए सेल ने अपने दुर्गापुर स्थित अलॉय स्टील्स प्लांट से स्पेशल क्वालिटी फोर्जिंग स्टील बनाकर आपूर्ति की है. धनुष का विकास और डिजाइन स्वदेशी तौर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में किया गया है.
सेल 60 सालों से देश की मजबूत बुनियाद रखने के साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ी स्पेशल क्वालिटी की स्टील की जरूरतों को पूरा करता आ रहा है.
सेल ने देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए आइएनएस कमोर्ता, आइएनएस विक्रांत, आइएनएस कल्टिन, अर्जुन टैंक जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों के लिए स्टील की आपूर्ति की है. उल्लेखनीय है कि सेल का राउरकेला इस्पात संयंत्र भी जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को गन कैरिज के विकास और रिपेयर से जुड़ी तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल ग्रेड स्टील की आपूर्ति करता आ रहा है.
सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों के साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आयुधों पर भी सेल के भरोसे और सेल की मजबूती की छाप है. सेल देश की सुरक्षा से जुड़ी हर तकनीकी जरूरत के अनुसार स्टील के विकास और उत्पादन करने की हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




