रांची : मंगलवारी जुलूस के दौरान हुआ मामूली विवाद, दो गुटों में भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

रांची : महावीर चौक में मंगलवारी जुलूस निकला था. देर रात कई अखाड़ाधारी वहां अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान महावीर चौक व भुतहा तालाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों ओर के बड़े लोग उन्हें समझाने गये लेकिन मामला उलझ गया. उसके बाद बड़े ही उलझ […]

विज्ञापन

रांची : महावीर चौक में मंगलवारी जुलूस निकला था. देर रात कई अखाड़ाधारी वहां अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान महावीर चौक व भुतहा तालाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों ओर के बड़े लोग उन्हें समझाने गये लेकिन मामला उलझ गया. उसके बाद बड़े ही उलझ गये और हंगामा कर दिया. इस दौरान कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़े गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले को संभालने के लिए कोतवाली पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान एक पुलिसकर्मी गिर गया, उसे भी मामूली चोट लगी. जानकारी के अनुसार भुतहा तालाब की ओर से युवकों (20-22 वर्ष) की टोली महावीर चौक पहुंची.

अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन के दौरान महावीर चौक व महावीर मंडल के कुछ सदस्यों से उनका विवाद हो गया. इसी बीच महावीर मंडल के किसी सदस्य ने भुतहा तालाब वाले युवकों को उकसाने वाली बात बोल दी, जिससे वे आक्राेशित हो गये. देखते ही देखते दोनाें ओर के लोग मारपीट करने पर उतारू हो गये. बाद में महावीर मंडल के सदस्य, भुतहा तालाब के लोग व कोतवाली पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola