ePaper

झारखंड : आचार संहिता लागू होने के बाद 1 करोड़ से अधिक नकदी व ढाई करोड़ के सामान जब्‍त

Updated at : 02 Apr 2019 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : आचार संहिता लागू होने के बाद 1 करोड़ से अधिक नकदी व ढाई करोड़ के सामान जब्‍त

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किये जाने के बाद से अबतक संदग्धि नकदी, अवैध शराब और गांजा समेत अन्य सामग्रियां जब्त की गयी है. इनकी कीमत लगभग 3,78,65,411 करोड़ रुपये (तीन करोड़, अठहतर लाख, पैंसठ हजार, चार सौ ग्यारह रुपये) आंकी गयी है. इसमें 1,21,26,785 करोड़ (एक करोड़, […]

विज्ञापन

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किये जाने के बाद से अबतक संदग्धि नकदी, अवैध शराब और गांजा समेत अन्य सामग्रियां जब्त की गयी है. इनकी कीमत लगभग 3,78,65,411 करोड़ रुपये (तीन करोड़, अठहतर लाख, पैंसठ हजार, चार सौ ग्यारह रुपये) आंकी गयी है. इसमें 1,21,26,785 करोड़ (एक करोड़, इक्कीस लाख, छब्बीस हजार, सात सौ पचासी रुपये) नकद जब्त किये गये हैं.

इसमें एफ/ एसएसटी/ पुलिस ने नकद 1,12,26,785 करोड़ रुपये (एक करोड़, बारह लाख, छब्बीस हजार, सात सौ पचासी रुपये) जब्त किये हैं और आयकर विभाग की टीम ने नौ लाख (नौ लाख) रुपये नकद जब्त किये हैं.

साथ ही 85,749 लीटर (पचासी हजार सात सौ उन्‍नचास लीटर) अवैध शराब और 600 किलोग्राम अवैध जावा व महुआ जब्त किया गया है. इसकी कीमत लगभग 91,90,000 रुपये (इक्वानबे लाख नब्बे हजार रुपये) आंकी गयी है. इसके अलावा लगभग एक करोड़ छियालीस लाख, छह सौ इक्तीस रुपये का अफीम, डोडा और अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola