कांग्रेस के पास सात सीट, कई सीटों पर प्रत्याशी का टोटा है , तीन सीट पर कांग्रेस के पास प्रत्याशी बाकी के लिए तलाश रहे हैं समीकरण

Updated at : 01 Apr 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के पास सात सीट, कई सीटों पर प्रत्याशी का टोटा है , तीन सीट पर कांग्रेस के पास प्रत्याशी बाकी के लिए तलाश रहे हैं समीकरण

रांची : कांग्रेस ने महागठबंधन में लोकसभा की सात सीटें ली है़ रांची, खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा, हजारीबाग, चतरा और धनबाद सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी देना है़. अब तक झारखंड के रास्ते कांग्रेस की राजनीति दिल्ली पहुंची है, वहां तसवीर बहुत साफ नहीं है़ कांग्रेस के पास तीन से चार सीटों के अलावा प्रत्याशी के […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस ने महागठबंधन में लोकसभा की सात सीटें ली है़ रांची, खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा, हजारीबाग, चतरा और धनबाद सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी देना है़. अब तक झारखंड के रास्ते कांग्रेस की राजनीति दिल्ली पहुंची है, वहां तसवीर बहुत साफ नहीं है़ कांग्रेस के पास तीन से चार सीटों के अलावा प्रत्याशी के लिए एक्सरसाइज करना पड़ा रहा है़ कई सीटों पर प्रत्याशी का टोटा है़

समीकरण तलाशे जा रहे है़ं पुराने की चेहरे की ताकत भांपने में पार्टी लगी है़ रांची, चाइबासा दो ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार तय माने जा रहे है़ं रांची में सुबोधकांत सहाय और चाईबासा में गीता कोड़ा के नाम पर संशय की स्थिति नहीं है़
खूंटी को लेकर भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु का नाम तय माना जा रहा है़ बाकी जगहों पर पार्टी नेतृत्व उलझन में है़ं जमीन पर राजनीति के नफा-नुकसान का आकलन किया जा रहा है़
प्रदेश नेतृत्व भी उलझन में है़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कभी गोपाल साहू, तो कभी दयामनी बारला को प्रोजेक्ट कर रहे है़ं गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष के नजदीक माने जा रहे है़ं संगठन में इसको लेकर कई कहानी है.
प्रदेश अध्यक्ष ने गोपाल साहू का नाम हजारीबाग में आगे किया है़ शिवलाल महतो भी आगे चल रहे है़ं वहीं एक खेमा योगेंद्र साव की बेटी अंबा प्रसाद के लिए लॉबिंग कर रहा है़ प्रदीप प्रसाद का नाम भी हजारीबाग में चल रहा है़ पार्टी आलाकमान ऐसी परिस्थिति में रास्ता निकालने में लगा है़
चतरा में मनोज यादव का नाम आगे है़ मनोज यादव भी चुनाव लड़ने को लेकर मन-मिजाज पूरी तरह से नहीं बना पा रहे है़ं यहां पार्टी के पास मनोज यादव के बाद दूसरा दमदार उम्मीदवार के रूप में कोई नजर नहीं आ रहा है़
हालांकि प्रमोद कुमार दुबे और अरुण सिंह का नाम भी चल रहा है़ धनबाद में ददई दुबे आगे है़ं हालांकि पार्टी का एक कुनबा राजेंद्र सिंह के लिए भी फिल्डिंग कर रहा है़ लोहरदगा में रामेश्वर उरांव और सुखदेव भगत दोनों के बीच टिकट में शह-मात का खेल चल रहा है़
प्रदेश के अलग-अलग खेमे से प्रत्याशी की दावेदारी को लेकर तर्क गढ़े जा रहे है़ं प्रभारी आरपीएन सिंह भी बहुत रिस्क लेने के मूड में नहीं है़ं वह अलग-अलग नेताओं से फीड़ बैक ले रहे है़ं कांग्रेस की तसवीर केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक के बाद ही साफ होगी़
दल के अंदर प्रत्याशी प्रोजेक्ट करने की होड़, दिल्ली में चल रहा है खेल, लॉबिंग कर रहे दावेदार
अध्यक्ष कभी गोपाल साहू, तो कभी दयामनी को कर रहे हैं आगे
प्रदेश नेतृत्व उलझन में, आलाकमान निकाल रहा है रास्ता
दिल्ली में कामेश्वर बैठा और प्रदेश अध्यक्ष के बीच हॉट टॉक
कांग्रेस की अलग-अलग सीटों के लिए दावेदार पिछले कई दिनों से दिल्ली में कैंप कर रहे है़ं अपने-अपने खूंटे को पकड़ रहे है़ं दिल्ली में अपने राजनीतिक रहनुमाओं के पास पहुंच रहे है़ं
पार्टी में टिकट के दावेदार प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी व सह प्रभारी को मनाने में लगे है़ं पार्टी अंदरखाने से मिली सूचना के अनुसार पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा पलामू से चुनाव लड़ना चाहते है़ं
चतरा से राजद प्रत्याशी उतारे जाने के बाद वह लगातार दबाव बना रहे थे कि पार्टी पलामू से भी उम्मीदवार दे़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार इसके लिए तैयार नहीं थे़ कामेश्वर ने अपनी बातें प्रदेश अध्यक्ष से कही, तो वह भड़क गये़ दोनों के बीच हॉट टॉक हुआ़
प्रदेश अध्यक्ष ने अपना पुराना रौब-दाब दिखाया, तो कामेश्वर ने भी अपने अंदाज में बात की़ पार्टी ने आखिरकार पलामू से उम्मीदवार नहीं देने फैसला कर लिया़ बदली परिस्थिति में अब कामेश्वर बैठा दूसरा राजनीतिक ठौर भी तलाश सकते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola