झारखंड : रांची के होटवार जेल में पुलिस का छापा, 165 पुलिस वालों ने दो घंटे तक ली तलाशी

Updated at : 31 Mar 2019 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रांची के होटवार जेल में पुलिस का छापा, 165 पुलिस वालों ने दो घंटे तक ली तलाशी

रांची : झारखंड की रांची राजधानी में पुलिस ने सुबह-सुबह होटवार जेल में छापामारी की. एसपी के नेतृत्व में सुबह पांच बजे ही छापामारी करने पहुंचे पुलिस के 165 जवानों और अधिकारियों के दल ने दो घंटे तक जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया. होटवार स्थिति बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रांची की सिटी एसपी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की रांची राजधानी में पुलिस ने सुबह-सुबह होटवार जेल में छापामारी की. एसपी के नेतृत्व में सुबह पांच बजे ही छापामारी करने पहुंचे पुलिस के 165 जवानों और अधिकारियों के दल ने दो घंटे तक जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया.

होटवार स्थिति बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रांची की सिटी एसपी सुजाता बीणापानी के नेतृत्व में सुबह पांच बजे ही छापामारी की गयी. सात बजे तक पुलिस के जवानों ने एक-एक सेल की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सिटी एसपी ने बताया कि जेल में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है, लेकिन सतत निगरानी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में थोड़ी देर में शुरू होगी आंधी-बारिश

छापामारी करने गये दल में सिटी एसपी के अलावा पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कोतवाली, डीएसपी नगर, डीएसपी सदर और डीएसपी सिटी कंट्रोल रूम के अलावा रांची जिला के 10 थाना प्रभारी के साथ-साथ 150 पुलिसकर्मी भी थे.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि होटवार जेल में राज्य के कई खतरनाक अपराधी बंद हैं. बीच-बीच में व्यापारियों को जेल से धमकी की खबरें आती रहती हैं. चुनावों के दौरान ऐसी घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है. इसलिए राज्य की जेलों में पुलिस और प्रशासन औचक छापामारी करता रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola