प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने जांची इंटर गणित की उत्तरपुस्तिका, हटाये गये
Updated at : 31 Mar 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में लापरवाही बरती जा रही है. कहीं प्राइमरी स्कूल के शिक्षक इंटर साइंस की कॉपी जांच रहे हैं, तो कहीं प्रयोगशाला सहायक. राजधानी के दो परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है. एक ओर जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक […]
विज्ञापन
रांची : मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में लापरवाही बरती जा रही है. कहीं प्राइमरी स्कूल के शिक्षक इंटर साइंस की कॉपी जांच रहे हैं, तो कहीं प्रयोगशाला सहायक. राजधानी के दो परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है. एक ओर जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिवाकर सिंह ने इंटर साइंस के गणित की कॉपी जांच दी.
वहीं, बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में वोकेशनल कोर्स के प्रयोगशाला सहायक विनय सिंह भूगर्भ शास्त्र की कॉपी जांच रहे हैं. मामला पकड़ में आने के बाद दिवाकर सिंह द्वारा जांची गयी कॉपी की फिर से जांच करायी जायेगी.
दिवाकर का मामला ऐसे आया पकड़ में
लोहरदगा के नदिया प्लस टू हाइस्कूल के शिक्षक दिवाकर प्रसाद सिंह को जिस ग्रुप में कॉपी जांचने की जिम्मेदारी दी गयी थी, उस ग्रुप के प्रधान परीक्षक ने योगदान नहीं दिया था.
ऐसे में दिवाकर ने प्रधान परीक्षक बनाने का दावा किया. इसका ग्रुप के अन्य शिक्षकों ने विरोध किया. प्रधान परीक्षक बनने को लेकर दो शिक्षक उलझ गये.
दिवाकर का कहना था कि वे वर्ष 2003 (प्लस टू बैच) के शिक्षक हैं. ऐसे में प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि जब राज्य में वर्ष 2003 में प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति ही नहीं हुई है, तो आप कैसे नियुक्त हो गये. राज्य में वर्ष 2003 में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी.
प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति तो वर्ष 2012 में हुई थी. इसकी जानकारी जब केंद्र निदेशक को मिली तो उन्होंने नोटिस जारी किया कि अगर कोई परीक्षक प्राथमिक विद्यालय के हैं और उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर रहे हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद दिवाकर ने केंद्र निदेशक को आवेदन देकर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक होने की बात स्वीकार कर ली.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति नदिया प्लस टू हाइस्कूल में हैं. केंद्र निदेशक द्वारा इसकी जानकारी जैक को दी गयी. जैक ने तत्काल शिक्षक को हटाने का निर्देश दिया.
इसके बाद शनिवार को शिक्षक को हटा दिया गया. केंद्र निदेशक की तत्परता के कारण दिवाकर प्रसाद पकड़े गये. केंद्र को दी गयी जानकारी में इस बात का उल्लेख नहीं था कि दिवाकर प्रसाद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं.
समय पर नहीं आ रहे परीक्षक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा परीक्षकों के लिए केंद्र पर बायोमैट्रिक्स लगाया गया है. परीक्षकों को 9.30 बजे केंद्र पर पहुंचने व चार बजे तक मूल्यांकन करने को कहा गया है. इसके बाद भी कई केंद्र पर परीक्षक समय पर नहीं आ रहे हैं. शनिवार को परीक्षक चार बजे से पहले केंद्र से बाहर जाते देखे गये.
प्रधान परीक्षक भी बनाने का किया था दावा, प्लस टू के शिक्षक से उलझे
प्रयोगशाला सहायक जांच रहे इंटर साइंस के भूगर्भ शास्त्र की कॉपी
जैक के निर्देश के बाद जिलों ने परीक्षकों के लिए भेजे शिक्षकों के गलत नाम
केंद्र निदेशक ने सील की कॉपी, फिर से करायी जायेगी जांच
केंद्र निदेशक की फटकार के बाद प्राइमरी स्कूल के शिक्षक दिवाकर ने स्वीकारी गलती
जैक के निर्देश पर शिक्षक को हटाया गया
प्रयोगशाला सहायक जांच रहे साइंस की कॉपी
इंटर साइंस की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन और गड़बड़ी सामने आया है. बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में वोकेशनल कोर्स के प्रयोगशाला सहायक विनय सिंह भूगर्भ शास्त्र की कॉपी जांच रहे हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है संबंधित विषय के शिक्षक ही कॉपी जांचेंगे.
इसके बाद भी विद्यालयों द्वारा ऐसे शिक्षकों का नाम परीक्षक के लिए भेज दिया गया जो उक्त विषय के शिक्षक नहीं है. विद्यालयों द्वारा उन्हें मूल्यांकन कार्य की अनुमति भी दे दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के एक परीक्षा केंद्र पर ब्लैक लिस्टेड शिक्षक भी कॉपी जांच रहे हैं.
मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति में किसी प्रकार की विसंगति होने पर केंद्र निदेशक को कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है. केंद्र निदेशक किसी भी परीक्षक को हटा सकते हैं. मूल्यांकन को लेकर डीइओ को भी दिशा-निर्देश दिया गया है.
डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, जैक अध्यक्ष
मूल्यांकन केंद्र निदेशक ने इसकी जानकारी दी है. प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को हटा दिया गया है. शिक्षक द्वारा जांची गयी कॉपी का फिर से मूल्यांकन कराया जायेगा. इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भी रिपोर्ट भेजी जायेगी.
रजनीकांत वर्मा, डीइओ रांची
दो अप्रैल से तीन सीटों पर नामांकन कई दलों के प्रत्याशी भी घोषित नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




