केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटा, रांची सीट से संजय सेठ या आदित्य साहू !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 8:41 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गुरुवार को भी रांची, चतरा व कोडरमा लाेकसभा सीट के प्रत्याशियाें पर फैसला नहीं लिया जा सका. हालांकि गुरुवार देर रात तक पार्टी नेतृत्व सूची काे अंतिम रूप देने में लगा रहा. सूत्रों के मुताबिक रांची लाेकसभा सीट के लिए दाे नामाें पर गंभीरता से विचार […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गुरुवार को भी रांची, चतरा व कोडरमा लाेकसभा सीट के प्रत्याशियाें पर फैसला नहीं लिया जा सका. हालांकि गुरुवार देर रात तक पार्टी नेतृत्व सूची काे अंतिम रूप देने में लगा रहा.
सूत्रों के मुताबिक रांची लाेकसभा सीट के लिए दाे नामाें पर गंभीरता से विचार चल रहा है. ये नाम हैं भाजपा नेता आैर झारखंड खादी बाेर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ आैर आदित्य साहू. हालांकि पार्टी के कुछ पदाधिकारियाें ने हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के नाम पर भी विचार का आग्रह किया है. सूचना है कि एक-दाे दिनाें के अंदर तीनाें सीटाें के प्रत्याशियाें की घाेषणा हाे सकती है.
अन्नपूर्णा हाे सकती हैं प्रत्याशी : रांची, चतरा, काेडरमा सीटाें काे लेकर संशय बरकरार है. हालांकि हाल ही में राजद से भाजपा में शामिल हाेनेवाली अन्नपूर्णा देवी काेडरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी की प्रबल दावेदार हैं. सांसद रवींद्र राय की दावेदारी यहां पहले से ही है. चतरा सीट पर सांसद सुनील सिंह व राजद से भाजपा में आये गिरिनाथ सिंह की प्रबल दावेदारी है.
चाैधरी के बागी तेवर : रांची सीट से भाजपा सांसद रामटहल चाैधरी की दावेदारी उम्र की वजह से काट दिये जाने की संभावना है. इसकी सूचना मिलते ही उन्हाेंने बागी तेवर अपना लिया है आैर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घाेषणा की है. इधर रांची से पूर्व आइपीएस अमिताभ चाैधरी आैर रांची विवि के रजिस्ट्रार अमर चाैधरी के नाम भी चर्चा में हैं.
रांची : भाजपा में शामिल हुए गिरिनाथ सिंह
रांची : लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति में उठा-पटक जारी है़ गुरुवार को राजद को दूसरा झटका लगा़ राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बिहार-झारखंड में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह भाजपा में शामिल हो गये़ दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष पार्टी में शामिल हुए़
जानकारी के अनुसार, श्री सिंह की नजर चतरा लोकसभा सीट पर है. तीन दिन पहले राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गयी थी़ं पहले से ही अन्नपूर्णा के कोडरमा से और गिरिनाथ सिंह के चतरा से प्रत्याशी बनने को लेकर अटकलें लग रही थी़ं गिरिनाथ सिंह के भाजपा में आने के बाद एक बार फिर चतरा के वर्तमान सांसद सुनील सिंह के दावेदारी को लेकर संशय की स्थिति बन गयी है़
मैं संघ का प्रशिक्षण लिया हू़ं, देवनारायण-गुरुशरण जी हमारे गुरु हैं : गिरिनाथ
राजद के पूर्व अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा में आना उनकी घर वापसी है़ श्री सिंह ने कहा कि मैं पुराना संघी हू़ं मेरे पिताजी जनसंघ काल से जुड़े थे़
वे हरिहर सिंह व कर्पूरी ठाकुर की सरकार में बिहार में मंत्री रहे़ उन्होंने कहा कि देवनारायण जी और गुरुशरण जी हमारे गुरु रहे है़ं देवनारायण जी अभी वृद्ध हो गये है़ं हमारे गुरु निवारणपुर (रांची) में रहते है़ं राजद के पूर्व नेता ने कहा कि मैं तीन चीजों से प्रभावित हो कर भाजपा में आया हू़ं देश को आज सुरक्षित रखने की जरूरत है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित है़
दूसरी बात है कि भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी है़ अमित शाह के नेतृत्व में मुझे विश्वास है़ वहीं राज्य को पहले लोगों ने बाहरी-भीतरी के नाम पर लड़ाया़ उस खाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिटाने का काम किया है़ स्थानीय नीति बना कर राज्य का भला किया़ इन्हीं तीन चीजों से प्रभावित हुआ हूं और भाजपा में आया हू़ं
पूर्व मंत्री और राजद के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं गिरिनाथ
क्या-क्या बोले
भाजपा में आना घर वापसी है़ मैं पुराना संघी हू़ं मेरे पिताजी जनसंघ काल से जुड़े थे़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है़
अमित शाह के नेतृत्व पर मुझे विश्वास है़
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय नीति बना कर राज्य का भला किया़
याचना नहीं, अब रण होगा
हित बचन नहीं तूने माना. मैत्री का मूल्य नहीं पहचाना तो लो अब मैं भी जाता हूं. अंतिम संकल्प सुनाता हूं. याचना नहीं अब रण होगा. जीवन जय या कि मरण होगा.
रामटहल चौधरी, सांसद, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola