रांची : लोकेश व एमके सिंह ने रुपये हड़पने की बनायी थी योजना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डबल मर्डर मामला. पूछताछ में बॉडीगार्ड ने किया खुलासा रांची : साधना न्यूज चैनल के दफ्तर में व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हुई हत्या मामले में लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी और सुनील सिंह ने पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है. दोनों के अनुसार उन्हें बताया गया था […]
विज्ञापन
डबल मर्डर मामला. पूछताछ में बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
रांची : साधना न्यूज चैनल के दफ्तर में व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हुई हत्या मामले में लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी और सुनील सिंह ने पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है. दोनों के अनुसार उन्हें बताया गया था कि महेंद्र और हेमंत रुपये लेकर आयेंगे, इसके बाद फर्जी रेड कर उनके रुपये हड़प लेना है.
यह योजना लोकेश चौधरी और एमके सिंह ने पहले से तैयार कर रखी थी. योजना यह भी थी कि दोनों व्यवसायी जब रुपये लेकर आयेंगे, तब उन्हें किसी भी हालत में नहीं जाने देना है. एक तरह से हत्या भी पहले से सुनियोजित थी. इसके साथ ही दोनों व्यवसायियों से रुपये हड़पने के बाद लोकेश चौधरी अपने बॉडीगार्ड को हिस्सा देनेवाला था.
यही वजह थी कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र तिवारी को अंतिम बार पटना में लोकेश चौधरी ने पांच हजार रुपये दिये थे. जिसके बाद वह अपने गांव भोजपुर के मझिआंव आ गया था. पुलिस ने जब उसके घर पर छापेमारी की थी, तब वह पुलिस को देख कर भाग गया और गांव में ही छिप कर रहा था. वहीं, दूसरी ओर सुनील सिंह पटना से लौटने के बाद अपने घर बोकारो चला गया था.
और क्या कहा पूछताछ में : धर्मेंद्र तिवारी ने पूछताछ में यह भी कहा कि जब दोनों व्यवसायी रुपये लेकर लोकेश चौधरी के ऑफिस पहुंचे, तब वह भी खुद को आइबी का अधिकारी बताने वाले एमके सिंह के साथ लोकेश के ऑफिस पहुंचा. एमके सिंह ने आइबी का अधिकारी बताते हुए लोकेश की टेबल पर रखे पांच सौ और दो हजार रुपये के बंडल उठा लिये.
एक बैग में भी रुपये थे. उसे भी उठा लिया. जब दोनों व्यवसायियों ने इसका विरोध किया, तब एमके सिंह पिस्टल दिखा कर धमकाने लगा. इसके बावजूद व्यवसायी भयभीत नहीं हुए और लोकेश पर रुपये लौटाने का दबाव बनाते रहे.
तब एमके सिंह ने सुनील सिंह से पिस्टल लेकर दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद व्यवसायी, एमके सिंह और लोकेश से उलझ गये. तब लोकेश और एमके सिंह ने धर्मेंद्र तिवारी से कहा कि दोनों को गोली मार दो. इसके बाद धर्मेंद्र तिवारी ने अपने राइफल से दोनों भाइयों को तीन गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. पूर्व में पूछताछ में धर्मेंद्र ने दोनों भाइयों को गोली मारनेवाले के रूप में एमके सिंह का नाम बताया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार लोकेश का चालक शंकर भी लोकेश के साथ अंतिम समय में था.
लेकिन बाद में उसे इस बात का डर होने लगा कि कहीं लोकेश उसकी हत्या न कर दे. इस वजह से वह लघुशंका के नाम पर गाड़ी से उतर कर भाग निकला था. पुलिस को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि लोकेश और एमके सिंह बिहार में ही कहीं हो सकते हैं. फिलहाल दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है. हालांकि लोकेश किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर के जरिये कुछ लोगों से संपर्क में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










