4,401 पद, अभ्यर्थी मात्र 815

Published at :04 Jul 2014 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
4,401 पद, अभ्यर्थी मात्र 815

शत-प्रतिशत नियुक्ति के बाद भी उर्दू शिक्षक के 3586 पद रहेंगे रिक्त झारखंड से टेट सफल अभ्यर्थियों की ही होगी नियुक्ति एससी-एसटी के लिए आरक्षित सीट खाली रहने की संभावना रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा एक से पांच में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू है. 15 जुलाई तक […]

विज्ञापन

शत-प्रतिशत नियुक्ति के बाद भी उर्दू शिक्षक के 3586 पद रहेंगे रिक्त

झारखंड से टेट सफल अभ्यर्थियों की ही होगी नियुक्ति

एससी-एसटी के लिए आरक्षित सीट खाली रहने की संभावना

रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा एक से पांच में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू है. 15 जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है. राज्य में कक्षा एक से पांच में उर्दू शिक्षक के कुल 4,401 पद हैं. जबकि कक्षा एक से पांच के लिए केवल 815 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) सफल अभ्यर्थी है. शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 51 दूसरे राज्यों के हैं.

राज्य के कई जिलों में टेट पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या दस से भी कम हैं. उर्दू शिक्षक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा में राज्य में सबसे अधिक 131 विद्यार्थी गोड्डा व सबसे कम एक विद्यार्थी सिमडेगा से सफल हुए हैं.

शिक्षक नियुक्ति के लिए केवल झारखंड से शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के आवेदन स्वीकार किये गये हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा पास विद्यार्थियों की संख्या उपलब्ध सीट की 50 फीसदी भी नहीं हैं. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग से काफी कम आवेदन जमा हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola