राजधानी में बिजली केबल भूमिगत होगा

डीपीआर तैयार करने का निर्देश रांची : राजधानी में बिजली केबल को भूमिगत करने की योजना बनायी गयी है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपर बाजार क्षेत्र के बिजली के तारों को भूमिगत किया जायेगा. इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके सफल होने पर शहर के अन्य इलाकों में भी घरेलू […]
डीपीआर तैयार करने का निर्देश
रांची : राजधानी में बिजली केबल को भूमिगत करने की योजना बनायी गयी है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपर बाजार क्षेत्र के बिजली के तारों को भूमिगत किया जायेगा. इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके सफल होने पर शहर के अन्य इलाकों में भी घरेलू तारों को भूमिगत किया जायेगा.
बिजली कंपनी के अधिकारी इसका अध्ययन करने जायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी केके वर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ और जयपुर की तर्ज पर शहर में घरेलू बिजली आपूर्ति करनेवाले तारों को भूमिगत करने की योजना है. डीपीआर तैयार होने के बाद इस पर काम आरंभ कर दिया जायेगा. चंडीगढ़ और जयपुर में यह सफल मॉडल के रूप में जाना जाता है. श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा सौ किमी 33 केवी व सौ किमी 11 केवी के तारों को भी भूमिगत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




