रांची : भाजयुमो ने लगाया युवा चौपाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश द्वारा रविवार से नमो युवा चौपाल की शुरुआत की गयी. पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में लगभग 1000 स्थानों पर नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया. प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस चौपाल में लोगों […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश द्वारा रविवार से नमो युवा चौपाल की शुरुआत की गयी. पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में लगभग 1000 स्थानों पर नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया. प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.
इस चौपाल में लोगों से नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया गया. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोधियों के बीच है. जिस तरह कांग्रेस के लोग राष्ट्रविरोधी बयान देकर देश के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय का निर्माण, उज्जवला योजना के तहत गैस एवं चूल्हा का वितरण, आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराना है. यह चौपाल 30 मार्च तक आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, राज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, कुंदन सिंह, अंचल तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




