झाविमो के प्रभात भुईया और नीलम देवी भाजपा में शामिल

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहा है. नेताओं का एक दल से दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा को छोड़कर दो बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. झाविमो के […]
रांची : लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहा है. नेताओं का एक दल से दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा को छोड़कर दो बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
झाविमो के प्रभात भुईया और नीलम देवी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये. मालूम हो दोनों झाविमो के टिकट से पूर्व में चुनाव लड़ चूके हैं. गौरतलब हो झाविमो के स्थापना काल से ही प्रभात भुईया बाबूलाल मरांडी के साथ जुडे थे. ऐसी खबर है, प्रभात का भाजपा में जाना कहीं न कहीं झाविमो के लिए भारी नुकसान पहुंचा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




