रांची : एयर इंडिया का विमान रांची एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एयर इंडिया का रांची-रायपुर-रांची-कोलकाता विमान रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड हो गया. विमान अपने निर्धारित समय पर शाम 4:45 बजे रांची पहुंचा था. विमान में करीब 40 यात्री सवार थे. विमान के लैंड होने से पूर्व पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ. उन्होंने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी […]
विज्ञापन
रांची : एयर इंडिया का रांची-रायपुर-रांची-कोलकाता विमान रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड हो गया. विमान अपने निर्धारित समय पर शाम 4:45 बजे रांची पहुंचा था. विमान में करीब 40 यात्री सवार थे. विमान के लैंड होने से पूर्व पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ.
उन्होंने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को सुरक्षित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड कराया. विमान से यात्रियों के उतरने के बाद अभियंताओं ने जांच के बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया. रांची से रायपुर 33 यात्रियों को जाना था. सभी यात्रियों ने चेकिंग और बोर्डिंग करा लिया था. यात्रियों ने विमान ग्राउंडेड होने की जानकारी मिलने के बाद अपना टिकट रद्द करा लिया. वहीं, रांची से कोलकाता जानेवाले यात्रियों की संख्या 24 थी. मालूम हो कि विमान 62 सीट का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




