श्रमिकाें के मासिक वेतन में बढ़ाेतरी करे एचइसी प्रबंधन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 2:43 AM

विज्ञापन

रांची : हटिया कामगार यूनियन के महासचिव केपी साहू ने एचइसी के सीएमडी को पत्र लिख कर वेतन पुनरीक्षण के मद में वेतन बढ़ाने की मांग की है. पत्र के साथ 300 से अधिक कर्मियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौंपा है. श्री साहू ने कहा कि कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2017 से […]

विज्ञापन

रांची : हटिया कामगार यूनियन के महासचिव केपी साहू ने एचइसी के सीएमडी को पत्र लिख कर वेतन पुनरीक्षण के मद में वेतन बढ़ाने की मांग की है. पत्र के साथ 300 से अधिक कर्मियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौंपा है. श्री साहू ने कहा कि कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2017 से बकाया है.

पूर्व में हुए वेतन पुनरीक्षण विलंब होने से इस मद का बकाया राशि का भुगतान होना कठिन हो जाता है. जिस बकाया राशि के भुगतान के लिए एचइसी के विभिन्न श्रमिक संगठन आंदोलन करते अाये हैं, उससे उत्पादन प्रभावित होता है.
प्रबंधन नयी कार्य संस्कृति के लिए आगे आये और वेतन पुनरीक्षण के मद में श्रमिकों को मासिक वेतन में बढ़ोतरी करे. उन्हाेंने पत्र की प्रतिलिपि भारी उद्योग मंत्रालय, नयी दिल्ली व क्षेत्रीय श्रमायुक्त को भी दिया है. उन्होंने कहा कि यूनियन उत्पादन बढ़ाने के लिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा सहयोग करेगा.
एचइसी में उत्पादन, सुरक्षा एवं कल्याण समिति की बैठक : एचइसी के एचएमबीपी क्राॅन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को उत्पादन, सुरक्षा एवं कल्याण समिति की बैठक कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से वेतन पुनरीक्षण जल्द करने, वहीं इसमें देर होने पर एडहॉक देने, वेलनेस सेंटर की सुविधा में बढ़ोतरी करने और वहां से रेफर के लिए निजी अस्पताल का चयन करने, एलटीएल पर दिये गये क्वार्टर के चहारदीवारी के अंदर निर्माण कार्य को नहीं ताेड़ने की मांग की गयी. दुर्घटना में मृत अजीत सिंह के आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग की गयी.
इस पर प्रबंधन की ओर से कहा कि सभी मांगों पर विचार किया जायेगा. बैठक में प्रबंधन की ओर से डीपी सिंह, संगीता सिन्हा, प्रशांत कुमार, संतोष मिश्रा और यूनियन की ओर से कमलेश सिंह, गिरीश चौहान, भोला साव उपस्थित थे.
एचइसी सप्लाई संघर्ष समिति की आमसभा स्थगित
रांची : एचइसी सप्लाई संघर्ष समिति द्वारा 16 मार्च को बुलायी गयी आमसभा स्थगित कर दी गयी है. समिति के दिलीप सिंह ने बताया कि सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने एचइसी मुख्यालय के समक्ष 16 मार्च को होनेवाली आमसभा के लिए अनुमति नहीं दी है.
कार्यपालक दंडाधिकारियों के बीच हुआ कार्यों का बंटवारा
रांची : सदर अनुमंडल में पदस्थापित चार कार्यपालक दंडाधिकारियों के बीच कार्याें का बंटवारा कर दिया गया है. एसडीओ गरिमा सिंह ने इन पदाधिकारियों को कार्य आवंटित कर दिया है. नव पदस्थापित पदाधिकारियों के 13 अप्रैल 2018 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न शाखाओं के कार्यों का निष्पादन नये सिरे से किया है.
पवन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी
न्यायालय संबंधी कार्य, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा सदर, दखल-देहानी, विविध जांच, प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा, सांस्कृतिक मठ, ट्रस्ट, मंदिर, न्यास समिति से संबंधित कार्य, सूचना अधिकार, जन्म प्रमाण पत्र, सेना में भर्ती के लिये अधिवास प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, होटल व बार, सीबीआइ से संबंधित मामलों के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा सौंपे गये कार्य. इनकी अनुपस्थिति में सागर कुमार दंडाधिकारी सदर रांची के कार्यों का निष्पादन करेंगे.
सागर कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी
न्यायालय संबंधी कार्य, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सदर रांची, लोकसभा व विधानसभा, चरित्र प्रमाण पत्र, विविध जांच, अग्नि कांड, नक्शा, न्यूनतम मजदूरी, राइट टू सर्विस, राष्ट्रीयता व नागरिकता प्रमाण पत्र, विवेकानंद नि:शक्त, मुख्यमंत्री जनसंवाद के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा सौंपे गये कार्य व इनके अनुपस्थिति में शशि नीलिमा डुंगडुंग कार्यों का निष्पादन करेंगी.
नीलिमा डुंगडुंग, कार्यपालक दंडाधिकारी : प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा शाखा, सूचना अधिकार सामान्य, प्रेस संबंधी कार्य, सिनेमा, विविध जांच, जाति प्रमाण पत्र, नगर निगम, एनजीओ कार्य, मानवाधिकार आयोग, सोलवेंसी प्रमाण पत्र, प्रदूषण, शपथ पत्र के अलावा अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा सौंपे गये कार्य. वहीं, इनकी अनुपस्थिति में राकेश रंजन उरांव कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यों का निष्पादन करेंगे.
राकेश रंजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी : एनी रिंकू कुजूर के न्यायालय का कार्य, प्रभारी पदाधिकारी आपूर्ति शाखा, गृह ऋण से संबंधित कार्य, दखल-देहानी, प्रभारी पदाधिकारी निर्वाचन शाखा, विविध जांच, विकास संबंधी कार्य, मृत्यु पत्र, अतिक्रमण, विस्फोटक, राजस्व कर्मचारी से संबंधित कार्य, जनगणना संबंधी कार्य, नीलाम पत्र, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा मामले, जन शिकायत, मुख्य मंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा सौंपे गये कार्य. वहीं, इनके अनुपस्थिति में नीलिमा डुंगडुंग कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यों का निष्पादन करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola