प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Updated at : 16 Mar 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

रांची : प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने लोकसभा की 13 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया़ भाजपा चुनाव समिति के पास जिला व लोकसभा स्तर से 50 से ज्यादा नामों की सूची आयी थी़ एक-एक सीट पर पार्टी के आला नेताओं ने विचार-विमर्श किया़ चुनाव समिति की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश […]

विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने लोकसभा की 13 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया़ भाजपा चुनाव समिति के पास जिला व लोकसभा स्तर से 50 से ज्यादा नामों की सूची आयी थी़

एक-एक सीट पर पार्टी के आला नेताओं ने विचार-विमर्श किया़ चुनाव समिति की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया़ पार्टी के ये तीनों नेता सूची को अंतिम रूप देंगे़ इसके बाद प्रदेश से सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजी जायेगी़
कई नाम आये : रांची, धनबाद व चतरा से सबसे अधिक दावेदार है़ं इन सीटों पर चार से छह नाम प्रदेश चुनाव समिति के पास आये है़ं सूचना के अनुसार लोकसभा सीटों के सभी वर्तमान सांसदों का नाम समिति के पास आया है़
इसके साथ पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी व जिला से प्रबल दावेदारों का नाम प्रदेश चुनाव समिति के पास आया है़
50 से ज्यादा दावेदारों के नाम आये, सबसे अधिक दावेदार धनबाद, रांची और चतरा से
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री करेंगे स्क्रूटनी, फिर केंद्रीय समिति को भेजेंगे
बैठक में हुए शामिल : भाजपा चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम, प्रदेश लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत,जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, सांसद डॉ रवींद्र राय, विद्युतवरण महतो, विधायक केदार हाजरा, श्याम नारायण दुबे एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह शामिल हुई़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola