आरओबी से मालगाड़ी पर कूदा विक्षिप्त व्यक्ति

Updated at : 16 Mar 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
आरओबी से मालगाड़ी पर कूदा विक्षिप्त व्यक्ति

रांची : नामकुम में शुक्रवार को आरओबी से एक विक्षिप्त व्यक्ति रात करीब 7 बजे मालगाड़ी के इंजन पर कूद गया, जिससे मालगाड़ी काे अोएचइ वायर से बिजली मिलना बंद हो गया. इससे मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गयी. रात नौ बजे के बाद उक्त खराबी को दूर कर मालगाड़ी को रवाना किया गया. इस घटना […]

विज्ञापन
रांची : नामकुम में शुक्रवार को आरओबी से एक विक्षिप्त व्यक्ति रात करीब 7 बजे मालगाड़ी के इंजन पर कूद गया, जिससे मालगाड़ी काे अोएचइ वायर से बिजली मिलना बंद हो गया. इससे मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गयी. रात नौ बजे के बाद उक्त खराबी को दूर कर मालगाड़ी को रवाना किया गया.
इस घटना के कारण रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनें विलंब से खुली. हटिया-पटना एक्सप्रेस दो घंटे, रांची-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट विलंब से रात 9.20 बजे खुली.
इसके अलावा रांची-दुमका एक्सप्रेस 40 मिनट, हटिया -हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 20 मिनट देर से खुली. जिससे यात्री परेशान रहे. वहीं, पटना से आनेवाली पटना-हटिया सुपर एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आयी. दूसरी तरफ वह विक्षिप्त व्यक्ति काफी देर तक मालगाड़ी पर ही खड़ा रहा. काफी मशक्कत कर उसे उतारा गया. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola