रांची : सीएम के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शादी की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को नयी दिल्ली में हुई. एक मोतीलाल नेहरू मार्ग में आयोजित पार्टी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इन्होंने सीएम के बेटे ललित दास व बहू पूर्णिमा को आशीर्वाद दिया. पार्टी में भाजपा के वरिष्ठ […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शादी की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को नयी दिल्ली में हुई. एक मोतीलाल नेहरू मार्ग में आयोजित पार्टी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इन्होंने सीएम के बेटे ललित दास व बहू पूर्णिमा को आशीर्वाद दिया.
पार्टी में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन, विजय गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, मेनका गांधी, रामदास अठावले, कड़िया मुंडा, नंद किशोर यादव, भूपेंद्र यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत आरएसएस व भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. रघुवर दास के बेटे की शादी आठ मार्च को हुई थी. 10 मार्च को जमशेदपुर व 12 मार्च को रांची में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 मार्च को रांची लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










