ePaper

बदला रांची का मौसम, हुई बारिश, तीन दिन ऐसा ही रहेगा तापमान

Updated at : 15 Mar 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
बदला रांची का मौसम, हुई बारिश, तीन दिन ऐसा ही रहेगा तापमान

रांची : जैसा कि मौसम विभाग ने आशंका जतायी थी, गुरुवार को राजधानी का मौसम अचानक बदल गया. दोपहर बाद गरज और चमक के साथ शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गयी. शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा. इससे पहले तेज हवाएं भी चलीं. रांची और आसपास के इलाके में गुरुवार को दिन […]

विज्ञापन
रांची : जैसा कि मौसम विभाग ने आशंका जतायी थी, गुरुवार को राजधानी का मौसम अचानक बदल गया. दोपहर बाद गरज और चमक के साथ शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गयी. शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा. इससे पहले तेज हवाएं भी चलीं.
रांची और आसपास के इलाके में गुरुवार को दिन भर उमस भरी गर्मी का एहसास होता रहा. लेकिन, दोपहर दो बजे के आसपास अचानक आसमान में काले बादल छा गये और तेज हवाएं चलने लगीं. इसके बाद हल्की बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार कांके सहित कुछ इलाकों में लगभग दो मिमी वर्षा हुई. हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इधर, बारिश, थंडरिंग और तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में बिजली बाधित हो गयी. वहीं, एहतियात के तौर पर विभाग ने भी बिजली काट दी थी.
17 मार्च के बाद साफ हो जायेगा मौसम
इधर, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली कड़कने की भी संभावना है. रांची अौर आसपास में 17 मार्च के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जतायी जा रही है. 19 मार्च के बाद से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री अौर अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola