रांची : लोकसभा चुनाव में दिख रहा है पैसे का दम करोड़पति भी मैदान में नहीं हैं कम, पिछले बार नौ करोड़पति बने थे सांसद
Updated at : 13 Mar 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर उतरे थे 48 करोड़पति प्रत्याशी जयंत सिन्हा के पास थी सबसे अधिक 55.67 करोड़ संपत्ति सतीश कुमार रांची : आजादी के बाद पिछले 70 साल में समय के साथ-साथ आम चुनाव में भी काफी बदलाव आया है. पहले जहां जनप्रतिनिधि हजार के भी कम रुपये में चुनाव लड़ […]
विज्ञापन
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर उतरे थे 48 करोड़पति प्रत्याशी
जयंत सिन्हा के पास थी सबसे अधिक 55.67 करोड़ संपत्ति
सतीश कुमार
रांची : आजादी के बाद पिछले 70 साल में समय के साथ-साथ आम चुनाव में भी काफी बदलाव आया है. पहले जहां जनप्रतिनिधि हजार के भी कम रुपये में चुनाव लड़ कर जीत जाते थे. अब यह बात बेमानी लगती है. अब हाइटेक चुनाव और प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं. चुनाव में पैसे का ही दम दिख रहा है.
ऐसे में करोड़पति उम्मीदवार भी कम नहीं है. पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों पर 48 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव में उतरे थे. इसमें प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल थे. राजनीतिक दलों में भाजपा ने सबसे अधिक करोड़ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा था. नौ करोड़पति प्रत्याशी चुनाव जीत कर सांसद भी बने. इसमें रांची से रामटहल चौधरी, हजारीबाग से जयंत सिन्हा, गिरिडीह से रवींद्र पांडेय, गोड्डा से निशिकांत दूबे, दुमका से शिबू सोरेन, धनबाद से पीएन सिंह, चतरा से सुनील सिंह, पलामू से वीडी राम व कोडरमा में रवींद्र कुमार राय शामिल हैं.
पांच लोकसभा सीट जमशेदपुर, राजमहल, लोहरदगा, खूंटी व सिंहभूम में करोड़पति प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाये थे. वहीं कई करोड़पति प्रत्याशी चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये थे.
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को दिये गये शपथ पत्र में सबसे ज्यादा संपत्ति हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के पास थी. उस वक्त इन्होंने 55. 67 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी. आगामी लोकसभा चुनाव में भी करोड़पति उम्मीदवारों की दावेदारी होगी.
रांची में थे सबसे अधिक सात करोड़पति प्रत्याशी : वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा सीट पर सबसे अधिक करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे. यहां पर करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या सात थी.
जिसमें सुबोधकांत सहाय, सुदेश महतो, साजिया हैदर, अमिताभ चौधरी, दुर्गा मुंडा, रामटहल चौधरी व वीरेंद्र जायसवाल शामिल थे. वहीं हजारीबाग व धनबाद सीट पर छह-छह करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. गोड्डा व चतरा सीट पर करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या पांच-पांच थी. इसके अलावा गिरिडीह सीट पर चार, जमशेदपुर व पलामू सीट पर तीन-तीन, दुमका, राजमहल व खूंटी सीट पर दो-दो और सिंहभूम व लोहरदगा सीट पर एक-एक करोड़पति उम्मीदवारों चुनाव लड़ा था.
वर्ष 2014 के आम चुनाव में उतरे करोड़पति प्रत्याशी
रांची संसदीय क्षेत्र राजनीितक दल संपत्ति
सुदेश महतो आजसू 7.27
सुबोध कांत सहाय कांग्रेस 25.88
साजिया हैदर निर्दलीय 2.28
अमिताभ चौधरी जेवीएम 1.79
दुर्गा मुंडा बीएसपी 1.68
राम टहल चौधरी बीजेपी 1.07
वीरेंद्र कुमार जायसवाल निर्दलीय 1.04
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र
जयंत सिन्हा बीजेपी 55.67
सौरभ नारायण कांग्रेस 41.55
अरुण कुमार मिश्रा जेवीएम 5.58
धीरेंद्र कुमार राज निर्दलीय 4.35
लोक नाथ महतो आजसू 2.31
भुनेश्वर प्रसाद मेहता सीपीआइ 1.04
जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र
डॉ अजय कुमार जेवीएम 12.43
निरूप महंती जेएमएम 19.10
दमन चंद्र भगत बीएसपी 3.86
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र
आशुतोष वर्मा एआइटीसी 38.48
रवींद्र कुमार पांडेय बीजेपी 7.33
जलेश्वर महतो जदयू 2.43
कार्तिक महतो बीएसपी 1.21
खूंटी संसदीय क्षेत्र
एनोस एक्का झारखंड पार्टी 3.67
निएल तिर्की आजसू 2.37
सिंहभूम संसदीय क्षेत्र
गीता कोड़ा जय भारत समानता पार्टी 3.02
गोड्डा संसदीय क्षेत्र
निशिकांत दुबे बीजेपी 15.56
राजवर्धन आजाद जदयू 2.60
मनराज बीएसपी 2.20
फुरकान अंसारी कांग्रेस 2.13
प्रदीप यादव जेवीएम 1.01
दुमका संसदीय क्षेत्र
शिबू सोरेन जेएमएम 4.67
शाहदेव सोरेन आप 1.09
राजमहल संसदीय क्षेत्र
हेमलाल मुर्मू बीजेपी 4.18
अर्जुन प्रसाद आजसू 3.51
धनबाद संसदीय क्षेत्र
चंद्र शेखर दूबे कांग्रेस 4.00
हेमलता एम मोहन आजसू 3.07
पशुपति नाथ सिंह बीजेपी 2.42
गणपत महतो निर्दलीय 2.13
अहमद हुसैन अंसारी झारखंड दिशोम पार्टी 1.12
पवन महतो निर्दलीय 1.05
लोहरदगा संसदीय क्षेत्र
रामेश्वर उरांव कांग्रेस 26.26
चतरा संसदीय क्षेत्र
सुनील कुमार सिंह बीजेपी 17.47
नागमणि आजसू 8.55
महेश सिंह यादव जदयू 4.40
सुधांशु सुमन निर्दलीय 4.18
हाजी जैनुल आबेदीन बीएसपी 1.57
पलामू संसदीय क्षेत्र
बीडी राम बीजेपी 2.47
जोरावर राम जदयू 1.65
घूरन राम जेवीएम 1.45
कोडरमा संसदीय क्षेत्र
रवींद्र कुमार बीजेपी 1.05
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




