अल्पसंख्यक आयोग ने उपायुक्तों को लिखा पत्र

Updated at : 02 Jul 2014 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग ने उपायुक्तों को लिखा पत्र

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ शाहिद अख्तर ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर माह-ए-रमजान के अवसर पर विशेष साफ-सफाई और बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है़. उन्होंने कहा है कि इस पाक महीने में राज्य के सभी जगहों पर, खास कर मुसलिम आबादीवाले इलाकों में […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ शाहिद अख्तर ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर माह-ए-रमजान के अवसर पर विशेष साफ-सफाई और बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है़.

उन्होंने कहा है कि इस पाक महीने में राज्य के सभी जगहों पर, खास कर मुसलिम आबादीवाले इलाकों में सफाई, बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था जरूरी है़ कई मुसलिम बहुल इलाकों से लगातार शिकायतें मिली हैं कि इसके लिए प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की है. कई क्षेत्रों में गंदगी के अंबार पड़े हैं़ नालियां जाम हैं और सड़कों पर पानी बह रहा है़

कैदियों के लिए हो व्यवस्था : अध्यक्ष ने कारा महानिरीक्षक व उपायुक्तों से कहा है कि कारागारों में बंद मुसलिम कैदियों के रोजा रखने के लिए सुबह में सेहरी व शाम में इफ्तार के साथ-साथ पांचों वक्त की नमाज (तरावीह के लिए मौलाना सहित) की व्यवस्था जरूरी है़ इसे सुनिश्चित कराया जाये और आयोग कार्यालय को अनुपालन रिपोर्ट भेजा जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola