टेट पास हुए 22,311, अभ्यर्थियों ने भरे 1,68,221 आवेदन, नियुक्ति के बाद भी रिक्त रहेगा पद

रांची: राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है. कई जिलों में स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है. रांची जिले में आवेदन करनेवालों का डाटा बेस जारी कर दिया गया है. कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति […]
रांची: राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है. कई जिलों में स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है. रांची जिले में आवेदन करनेवालों का डाटा बेस जारी कर दिया गया है.
कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 22,311 अभ्यर्थी सफल हुए थे. सफल अभ्यर्थियों में से 1070 विद्यार्थी दूसरे राज्यों के हैं, जबकि राज्य भर में शिक्षक नियुक्ति के लिए कुल 1,68,221 आवेदन जमा किये गये हैं. इस तरह एक अभ्यर्थी ने औसतन सात जिलों से आवेदन जमा किया है.
ऐसे में मेरिट लिस्ट में अधिक मेधा अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक जिलों में होना तय है, जबकि प्रावधान के अनुरूप नियुक्ति के लिए कोई वेटिंग लिस्ट जारी नहीं होगी. ऐसे में सभी जिलों में नियुक्ति के बाद भी सीट रिक्त रहने की संभावना है. आवेदन जमा करनेवाले अभ्यर्थियों का कहना है कि 25 से 30 फीसदी तक सीट खाली रह सकती है. राज्य में सबसे अधिक 12,225 आवेदन बोकारो जिले में जमा किया गया है, जबकि सबसे कम 2,675 आवेदन लोहरदगा जिले में जमा हुआ. शिक्षक नियुक्ति में कुल सीटों का 50 फीसदी सीट पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित है. आरक्षित सीट के अनुपात में पारा शिक्षक सफल नहीं हुए, तो उसे टेट पास अन्य अभ्यर्थियों से भर दिया जायेगा. शिक्षक नियुक्ति के लिए झारखंड से शिक्षक पात्रता परीक्षा पास विद्यार्थी का ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा.
वेटिंग जारी करने का प्रावधान नहीं
एक से अधिक जिलों में आवेदन जमा होने के कारण नियुक्ति के बाद भी शिक्षकों के पद रिक्त रहने की संभावना है. एक से अधिक जिले से आवेदन करने वाले वैसे विद्यार्थी जिनका प्राप्तांक अधिक हैं, उनका एक से अधिक जिले में मेरिट लिस्ट आने की संभावना है. शिक्षक नियुक्ति में वेटिंग लिस्ट जारी करने का प्रावधान नहीं है. ऐसे में एक से अधिक जिले में मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों का पद रिक्त रह जायेगा.
समान द्वितीय भाषा वाले जिले में आवेदन
अभ्यर्थियों ने एक समान द्वितीय भाषा के लिए एक से अधिक जिला में शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन जमा किया है. शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 18 जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा को शामिल किया गया था. इनमें से कई भाषाएं एक से अधिक जिले में द्वितीय भाषा के रूप में शामिल हैं. ऐसे में एक समान द्वितीय भाषा वाले अभ्यर्थियों ने वैसे सभी जिलों से शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन जमा किया है, जिस जिले में उनकी द्वितीय भाषा टेट परीक्षा में शामिल की गयी थी. (उदाहरण स्वरूप नागपुरी भाषा राज्य के 12 जिलों में द्वितीय भाषा के रूप में शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल थी. नागपुरी को द्वितीय भाषा के रूप में चुनने वाले विद्यार्थी 12 जिले से शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.) शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में वैसे अभ्यर्थी जिनकी द्वितीय भाषा संताली है, उन्हें सबसे अधिक अवसर मिलेगा. संताली 15 जिलों में द्वितीय भाषा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




