कर्रा :मैट्रिक के तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर
Updated at : 10 Mar 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : बाइक सवार तीन मैट्रिक के परीक्षार्थियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं एक की स्थिति गंभीर है. तीनों मृतक छात्र भुसूर गांव के रहनेवाले थे. शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे कर्रा से परीक्षा देकर चारों एक ही बाइक से भुसूर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान दिवरी गांव के समीप […]
विज्ञापन
कर्रा : बाइक सवार तीन मैट्रिक के परीक्षार्थियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं एक की स्थिति गंभीर है. तीनों मृतक छात्र भुसूर गांव के रहनेवाले थे. शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे कर्रा से परीक्षा देकर चारों एक ही बाइक से भुसूर गांव लौट रहे थे.
इसी दौरान दिवरी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटनास्थल पर ही अजय टोप्पो (16), अमृत होरो (17) और अजीत होरो (16) की मौत हो गयी. तीनों हाई स्कूल डहकेला के छात्र थे. वहीं गंभीर रूप से घायल अनमोल मुंडा (सिंह मोड़, लटमा) को रिम्स में भर्ती कराया गया है. मृत छात्रों की पहचान एडमिट कार्ड से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




