ePaper

रांची : बुर्जुग खुद को बताती है मीनाक्षी हॉल की मालकिन, कहती है बेटा-बहू मारता है, वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 07 Mar 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बुर्जुग खुद को बताती है मीनाक्षी हॉल की मालकिन, कहती है बेटा-बहू मारता है, वीडियो हुआ वायरल

रांची : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक बुजुर्ग महिला खुद का नाम देवी अग्रवाल बताती है. वह कहती है कि मेरे बड़े बेटे का नाम रवि अग्रवाल है. इससे छोटे का नाम रोहित अग्रवाल है और सबसे छोटा बेटा राजीव अग्रवाल है. ये लोग मुझे खाना नहीं देते. न चाय […]

विज्ञापन
रांची : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक बुजुर्ग महिला खुद का नाम देवी अग्रवाल बताती है. वह कहती है कि मेरे बड़े बेटे का नाम रवि अग्रवाल है. इससे छोटे का नाम रोहित अग्रवाल है और सबसे छोटा बेटा राजीव अग्रवाल है. ये लोग मुझे खाना नहीं देते. न चाय देते हैं, न नाश्ता देते हैं. मुझे खूब मारा-पीटा जाता है.
कहते हैं कि घर से निकल जाओ. वे वीडियो में दावा करती हैं कि वे मीनाक्षी हॉल की मालकिन है. मेरा दो बेटा टैगोर हिल के पास रहता है. एक बेटा लालपुर में रहता है. लड़का लोग कहता है कि मर जाओ. लेकिन कैसे मरें. जब भगवान ले जायेंगे तभी न जायेंगे. क्या करें, बेटा के साथ बहू लोग भी गाली देती है. अब आप लोग ही बतायें कि क्या करें. प्रभात खबर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola