रांची : आइएफएस को डीडीसी बनाने का संकल्प रद्द
Updated at : 04 Mar 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय वन सेवा के अधिकारी व डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स को उप विकास आयुक्त बनाने से संबंधित संकल्प को रद्द कर दिया गया है. यह संकल्प 2016 में ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया था. तब विभाग ने यह तय किया था कि डीडीसी के तीन पद भारतीय वन सेवा व तीन पद डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय वन सेवा के अधिकारी व डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स को उप विकास आयुक्त बनाने से संबंधित संकल्प को रद्द कर दिया गया है. यह संकल्प 2016 में ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया था. तब विभाग ने यह तय किया था कि डीडीसी के तीन पद भारतीय वन सेवा व तीन पद डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स को दिये जायें. झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए निर्धारित पदों में से छह पद हटा कर इनके लिए रखे गये थे.
खूंटी व पाकुड़ में भारतीय वन सेवा के अफसर को डीडीसी बनाया भी गया था, लेकिन अब उस संकल्प को कैबिनेट से रद्द करने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने संबंधित संकल्प जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




