रांची : सीटों के बंटवारे पर खुले दिल से बात हो : बाबूलाल मरांडी

Updated at : 04 Mar 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीटों के बंटवारे पर खुले दिल से बात हो : बाबूलाल मरांडी

धनबाद,रांची : झाविमो प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में सीटों के बंटवारे पर महागठबंधन के दलों को खुले दिल से बात करनी चाहिए. जो जहां से जीतने की स्थिति में हो, वही दल उस सीट से लड़े. रविवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में जेवीएम प्रमुख ने कहा […]

विज्ञापन

धनबाद,रांची : झाविमो प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में सीटों के बंटवारे पर महागठबंधन के दलों को खुले दिल से बात करनी चाहिए. जो जहां से जीतने की स्थिति में हो, वही दल उस सीट से लड़े. रविवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में जेवीएम प्रमुख ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर उनका स्टैंड शुरू से स्पष्ट है. जीत की संभावना पर सीटों का बंटवारा हो. हर पार्टी चाहती है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सीट मिले.

वहीं, शनिवार को रांची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में झामुमो नेता हेमंत सोरेन के शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. इस पर झामुमो ही बता सकता है. मुझे निमंत्रण मिला था. कार्यक्रम में शामिल हुआ. झामुमो की संघर्ष यात्रा पर कहा कि हर दल को यह अधिकार है कि वह अपने तरीके से जनता के बीच कार्यक्रमों को लेकर जाये. इससे महागठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

सैनिक कार्रवाई का राजनीतिक लाभ लेने की हो रही कोशिश : श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गयी कार्रवाई स्वागत योग्य है. सैनिकों ने बहादुरी दिखा कर देश के लोगों को गौरवान्वित किया. लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है. शहीदों की तस्वीर लगा कर सभाएं कर रही है. यह गलत है. भारत में एेसी परंपरा नहीं रही है. सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के कितने सैनिक, आतंकवादी मारे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola