रांची : घोषणा पत्र में शामिल होंगे लोगों के सुझाव: मुंडा

Updated at : 01 Mar 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : घोषणा पत्र में शामिल होंगे लोगों के सुझाव: मुंडा

रांची : भाजपा समाज के हर वर्ग के लोगों के अनुभव को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी.ये अनुभव पूरे देश से एकत्र किये जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को सूरत (गुजरात) में भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम में वहां के उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा समाज के हर वर्ग के लोगों के अनुभव को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी.ये अनुभव पूरे देश से एकत्र किये जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को सूरत (गुजरात) में भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम में वहां के उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे. श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह जनता के विचार और संकल्प को अपना संकल्प मानती है.
इसलिए इस बार पार्टी के संकल्प पत्र को वृहद दायरा में लाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश और पार्टी का विकास हो रहा है. सूरत के साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेस एसोसिएशन, पांडेसरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने अपने सुझाव दिये.
बाद में श्री मुंडा ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबसे मजबूत मेरा बूथ कार्यक्रम के संबोधन को सुना. इससे पहले झारखंड से गुजरात और सूरत में रह रहे नौकरी, पेशेवर और व्यवसायियों से मुलाकात की. श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड के लोगों ने लगन, निष्ठा और ईमानदारी से गुजरात और सूरत में अपनी पहचान बनायी है. उन्होंने कहा कि आप सिर्फ नौकरी, व्यापार ही नहीं करते हैं, बल्कि सरकार और संगठन के साथ-साथ यहां के समाज में भी एक पहचान बनायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola