प्रधानमंत्री मोदी को सुन उत्साह से लबरेज हुए भाजपा कार्यकर्ता, मोदी ने कहा, दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच है चुनाव

Updated at : 01 Mar 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को सुन उत्साह से लबरेज हुए भाजपा कार्यकर्ता, मोदी ने कहा, दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच है चुनाव

रांची : जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में टेल्को मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री जय लक्ष्मी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि कांग्रेस सत्ता में आने आने पर जातिवाद, संप्रदायवाद, वंशवाद की राजनीति करती है, लोकतंत्र की हत्या करती है, जबकि भाजपा सिद्धांतों एवं कार्यकर्ता के […]

विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में टेल्को मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री जय लक्ष्मी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि कांग्रेस सत्ता में आने आने पर जातिवाद, संप्रदायवाद, वंशवाद की राजनीति करती है, लोकतंत्र की हत्या करती है, जबकि भाजपा सिद्धांतों एवं कार्यकर्ता के बल पर चुनाव में आती है, ऐसे में आनेवाले लोकसभा चुनाव में आप इसे कैसे देखते हैं तथा ऐसे में 2019 में लोकतंत्र कैसे बचेगा.

इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है. एक संस्कृति भाजपा की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है. वहीं, दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत अन्य दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है.

भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है. विनम्रता, सादगी, सरलता अौर सहजता उनकी पहचान है. यहां किसी भी फैसले का आधार कार्यकर्ताअों का फीडबैक होता है. भाजपा कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख, हर स्थिति में सहभागी होते हैं.

यहां कार्यकर्ता ही सब कुछ तय करता है. इसलिए उनके जैसा सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करने का अवसर पा सकता है. पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है, बल्कि हमारे यहां निर्णय इस बात से होता है कि कार्यकर्ता क्या चाहते हैं. अपने कार्यकर्ताअों के इसी सामर्थ्य पर 2019 में लोकतंत्र का महापर्व भी हमारे नाम होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप स्वयं लक्ष्मी हैं, जो कमल पर विराज करती हैं.

महानगर भाजपा के सभी मंडलों में आयोजित हुआ महासंवाद

रांची : भाजपा रांची महानगर के सभी मंडलों में महासंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एलइडी टीवी के माध्यम से कार्यकर्ता कार्यक्रम से जुड़े हुए थे.

रातू रोड मेट्रो गली में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, हटिया मंडल में विधायक नवीन जायसवाल, कोकर मंडल में महापौर आशा लकड़ा, बरियातू मंडल में विधायक जीतू चरण राम, चुटिया मंडल में महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, हरमू मंडल में केके गुप्ता शामिल थे. अन्य स्थानों पर सुबोध सिंह गुड्डू, दीनदयाल वर्णवाल, अमित कुमार, सत्यनारायण सिंह, संजय जायसवाल, वरुण साहू, जनार्दन शाह, सुनीता देवी, राजू सिंह, पंकज वर्मा, प्रकाश साहू, अजय अग्रवाल, अनीता उरांव, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनीता वर्मा, अरविंद सिंह पिंटू, छत्रधारी महतो, राजेश सिंह, अजय गिरी, गोपाल सोनी, जीतन यादव, संतोष मिश्रा, रामलगन राम, सूरज साहु, वीरेंद्र बहादुर, बलसाय महतो, सुजीत चौरसिया, रामजी प्रसाद, बिनोद महतो, राजेश प्रजापति आिद उपस्थित थे.

मोदी को सुन उत्साह से लबरेज हुए राज्य के भाजपा कार्यकर्ता

रांची़ : राज्य भर में लाखों कार्यकर्ता नमो एप और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुन कर उत्साह से लबरेज हो गये़ राज्य में 513 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था़

चक्रधरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाखों कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास भरा है़ उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार कोई ऐसा जननेता मिला है जो एक साथ बूथ स्तर के करोड़ों कार्यकर्ताओं से भी बात कर रहा है़

साथ ही देश के शौर्य, पराक्रम की रक्षा करते हुए विश्व से भी संवाद करता है़ भारतीय जनता पार्टी को ऐसे नेता पर गर्व है़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है़ देश की जनता मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री स्वीकार कर चुकी है़ पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सरकार की विकास योजनाओं के साथ देश प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर हुआ है़

प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर की महिला कार्यकर्ता जया लक्ष्मी से सीधा संवाद कर आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र बनाम वंश तंत्र की लड़ाई में लोकतांत्रिक प्रणाली और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया़ कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, दीनदयाल वर्णवाल, विनय जायसवाल, शिवपूजन पाठक, प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola