इन ट्रेनों के फेरे बढ़े, जानें

Updated at : 28 Feb 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
इन ट्रेनों के फेरे बढ़े, जानें

रांची : हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल (07005/06), सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल (07007/08), सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल (07009/10) एवं सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (07091/92) के फेरे बढ़ा दिये गये हैं. हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल 30 जून तक चलेगी. हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल सात मार्च से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को हैदराबाद से रात 9:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन शनिवार शाम 5:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में […]

विज्ञापन
रांची : हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल (07005/06), सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल (07007/08), सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल (07009/10) एवं सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (07091/92) के फेरे बढ़ा दिये गये हैं.
हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल 30 जून तक चलेगी. हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल सात मार्च से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को हैदराबाद से रात 9:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन शनिवार शाम 5:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल 10 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से दोपहर 01:30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन सोमवार रात 11:15 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब दो जुलाई तक चलेगी. सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन दो मार्च से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को सिकंदराबाद से रात 10:00 बजे खुलेगी ओर तीसरे दिन दोपहर 01:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
वापसी में दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से दो जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से सुबह 05.00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन रात के 10:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 03 जुलाई तक चलेगी. सिकंदराबाद-बरौनी स्पेशल ट्रेन 03 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को सिकंदराबाद से रात 10:00 बजे खुलेगी ओर मंगलवार दिन के 11:40 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 06 मार्च से 03 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से सुबह 07:10 बजे खुलेगी और गुरुवार रात 10:40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola