रांची : हर गांव में गठित होगी रैयत समिति, शिकायतें निबटायेगी

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी योजना प्रारंभ की जाती है, तो कुछ परेशानियां अवश्य होती हैं. आम जनता के द्वारा कुछ शिकायतें भी आती हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र लाभुकों को शत प्रतिशत मिले, इसके लिए हर गांव में रैयत समन्वय समिति का गठन […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी योजना प्रारंभ की जाती है, तो कुछ परेशानियां अवश्य होती हैं. आम जनता के द्वारा कुछ शिकायतें भी आती हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र लाभुकों को शत प्रतिशत मिले, इसके लिए हर गांव में रैयत समन्वय समिति का गठन किया जा रहा है.
यह समिति शिकायतों का निराकरण एवं निष्पादन करेगी. राजस्व विभाग और कृषि विभाग समन्वय स्थापित कर इस समिति को सहयोग करेंगे. श्री दास शनिवार को खेलगांव में आयोजित 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का गठन हुआ था उस उद्देश्य को समिति प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










