रांची : मोरहाबादी एमटीएस के सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, निगम कर्मियों ने भी नहीं किया काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 6:49 AM

विज्ञापन

रांची : दो माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग पर गुरुवार को रांची एमएसडब्ल्यू के मोरहाबादी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी. हड़ताल पर जाने के कारण पांच वार्डों में कूड़े का उठाव नहीं हुआ. वहीं, दूसरी ओर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी भी पांच […]

विज्ञापन
रांची : दो माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग पर गुरुवार को रांची एमएसडब्ल्यू के मोरहाबादी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी. हड़ताल पर जाने के कारण पांच वार्डों में कूड़े का उठाव नहीं हुआ.
वहीं, दूसरी ओर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी भी पांच घंटे तक हड़ताल पर रहे. इस कारण रांची नगर निगम में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा.
चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था : मोरहाबादी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के सफाई कर्मचारी एक बार फिर अपने वेतन, ईपीएफ, हेल्थ बीमा जैसी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं. इन कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है. हड़ताल पर जाने के कारण कांके रोड, मोरहाबादी, एदलहातू
सहित बरियातू रोड में कूड़ा का
उठाव नहीं हुआ. वहीं, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि निगमकर्मी पिछले 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से बात कर चुके हैं. पर उनकी मांगों पर अब तक विचार नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola