मतदाता सूची में निबंधन का एक और अवसर, रांची के सभी मतदान केंद्रों पर 23, 24 फरवरी को स्पेशल कैंप

– मतदाता सूची के साथ मतदान केन्द्र पर रहेंगे बूथ लेवल ऑफिसर – 7 मार्च 2019 तक किया जायेगा सभी सभी प्रपत्रों का निस्तार – राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध रांची : भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी योग्य व्यक्तियों, जिनका निबंधन […]
– मतदाता सूची के साथ मतदान केन्द्र पर रहेंगे बूथ लेवल ऑफिसर
– 7 मार्च 2019 तक किया जायेगा सभी सभी प्रपत्रों का निस्तार
– राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध
रांची : भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी योग्य व्यक्तियों, जिनका निबंधन मतदाता सूची में नहीं हुआ है, उनके लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. 23 फरवरी 2019 और 24 फरवरी 2019 को रांची जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया है. सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निर्धारित तिथि को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के साथ मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे.
मतदान केन्द्रों पर अलग से एक मतदाता सूची भी होगी ताकि मतदाता अपने नाम की जांच कर सकें. मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाने का निर्देश भी चुनाव आयोग की ओर से दिया गया है. अभियान दिवस के दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों का बीएलओ यथाशीघ्र भौतिक सत्यापन कराते हुए सत्यापन प्रतिवेदन ईआरओ को सौंपेंगे.
ईआरओ द्वारा विहित प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रपत्रों का निस्तार दिनांक 7 मार्च 2019 तक कराना सुनिश्चित किया जायेगा. साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अभियान दिवस में बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति के लिए अनुरोध भी किया गया है. 23 फरवरी 2019 और 24 फरवरी 2019 को लगने वाले स्पेशल कैंप में मतदातओं को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो संबंधित विधानसभा के ईआरओ से संपर्क कर सकते हैं.
विधानसभावार ईआरओ के नाम और मोबाइल नंबर:
क्रम सं. 01
विधानसभा का नाम- 58-तमाड़
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
सरोज तिर्की, अनुमण्डल पदाधिकारी, बुण्डू.
मोबाइल नंबर- 9431107193.
क्रम सं. 02
विधानसभा का नाम- 61-सिल्ली
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
अंजनी कुमार मिश्रा, अपर समाहर्त्ता, रांची.
मोबाइल नंबर- 9431170128.
क्रम सं. 03
विधानसभा का नाम- 62-खिजरी
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
प्रखंड विकास पदाधिकारी, ओरमांझी.
मोबाइल नंबर- 8789957895.
प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनगड़ा.
मोबाइल नंबर- 9470185526.
प्रखंड विकास पदाधिकारी, नामकुम.
मोबाइल नंबर- 8092367023.
क्रम सं. 04
विधानसभा का नाम-63-रांची
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
गरिमा सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची.
मोबाइल नंबर- 9431701700.
क्रम सं.05
विधानसभा का नाम-64-हटिया
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
विनय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची.
मोबाइल नंबर- 9304834197.
क्रम सं.06
विधानसभा का नाम-65-कांके
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
मनोज कुमार रंजन, उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार, सदर, रांची.
मोबाइल नंबर- 9430146607.
क्रम सं.07
विधानसभा का नाम-66-माण्डर
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का नाम/पदनाम
मधुमिता कुमारी, अपर समाहर्त्ता (भू-हदबंदी) रांची.
मोबाइल नंबर- 9835315591.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




