रांची : कावाड़-महेशमुंडा रेलखंड पर 25 से नियमित चलेगी ट्रेन

Updated at : 21 Feb 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कावाड़-महेशमुंडा रेलखंड पर 25 से नियमित चलेगी ट्रेन

रांची : कोडरमा-गिरिडीह नयी रेल लाइन परियोजना के कावाड़-महेशमुंडा रेलखंड पर 25 फरवरी से पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जायेगा. इस रेलखंड पर कोडरमा से कावाड़ तक चलायी जा रही दो जोड़ी सवारी ट्रेनों में से एक जोड़ी का महेशमुंडा तक एवं एक जोड़ी का मधुपुर तक परिचालन विस्तार किया जा रहा है. […]

विज्ञापन
रांची : कोडरमा-गिरिडीह नयी रेल लाइन परियोजना के कावाड़-महेशमुंडा रेलखंड पर 25 फरवरी से पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जायेगा. इस रेलखंड पर कोडरमा से कावाड़ तक चलायी जा रही दो जोड़ी सवारी ट्रेनों में से एक जोड़ी का महेशमुंडा तक एवं एक जोड़ी का मधुपुर तक परिचालन विस्तार किया जा रहा है.
कावाड़ से महेशमुंडा तक 24 किमी लंबे रेलखंड पर 24 फरवरी को पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा. इस दिन सिर्फ उदघाटन रनिंग होगा. यह नयी रेल लाइन कोडरमा का महेशमुंडा स्टेशन से जोड़ रही है, जो गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित है. इस रेलखंड के चालू हो जाने से ग्रैंड कॉर्ड का कोडरमा स्टेशन महेशमुंडा होते हुए मेन लाइन के मधुपुर स्टेशन से जुड़ जायेगा.
इस लाइन के बनने से हावड़ा-मुगलसराय मेन लाइन अौर ग्रैंड कॉर्ड के बीच एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध हो जायेगा. 53370/53369 कोडरमा-कावाड़ पैसेंजर का परिचालन विस्तार मधुपुर तक एवं 53366/53365 कोडरमा- कावाड़ पैसेंजर का परिचालन विस्तार महेशमुंडा तक करते हुए किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola