आकाशवाणी रांची से किसानों के लिए ''फोन इन'' कार्यक्रम : ''बागवानी मिशन'' के बारे में ले सकते हैं जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2019 7:18 PM
रांची : आकाशवाणी रांची के किसानवाणी कार्यक्रम में मंगलवार यानी 19 फरवरी को प्राइमरी चैनल के मीडियम वेब 549.45 मीटर बैंड पर शाम 6:30 बजे से किसानों के लिए फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. किसान इस कार्यक्रम में फोन कर झारखंड में ‘बागवानी मिशन की योजनाएं’ विषय पर जानकारी ले सकते हैं. किसानों […]
रांची : आकाशवाणी रांची के किसानवाणी कार्यक्रम में मंगलवार यानी 19 फरवरी को प्राइमरी चैनल के मीडियम वेब 549.45 मीटर बैंड पर शाम 6:30 बजे से किसानों के लिए फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा.
किसान इस कार्यक्रम में फोन कर झारखंड में ‘बागवानी मिशन की योजनाएं’ विषय पर जानकारी ले सकते हैं. किसानों के सवाल का जवाब देने के लिए झारखंड बागवानी मिशन के निदेशक डॉ विजय कुमार स्टूडियो में मौजूद रहेंगे.किसान फोन नंबर 0651 – 2280259 और 0651 – 2285216 पर फोन कर विशेषज्ञ से सीधा प्रश्न पूछ सकते हैं. यह जानकारी आकाशवाणी रांची के कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश कुमार गौतम ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










