ePaper

पुलवामा में आतंकी हमला : जवानों का ही नहीं, सवा सौ करोड़ जनता का भी बहा है खून : हेमंत

Updated at : 16 Feb 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा में  आतंकी हमला : जवानों का ही नहीं, सवा सौ करोड़ जनता का भी बहा है खून : हेमंत

रांची/धनबाद : पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान मेंशुक्रवार को जिला परिषद मैदान में आयोजित झामुमो का रात्रि चौपाल स्थगित कर दिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे और स्टेज से ही शहीदों को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्ध सुमन […]

विज्ञापन

रांची/धनबाद : पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान मेंशुक्रवार को जिला परिषद मैदान में आयोजित झामुमो का रात्रि चौपाल स्थगित कर दिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे और स्टेज से ही शहीदों को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की.

इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्ध सुमन अर्पित किया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी. हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलवामा में

सिर्फ सीआरपीएफ के 42 जवानों का खून नहीं बही है, इनके साथ देश के सवा साै करोड़ लोगों का भी खून बहा है. जिस तरह आतंकियों ने घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम है.
मैं तो प्रधानमंत्रीको कहता हूं कि अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. इन जवानों के कारण ही हम देश के भीतर अमन चैन से रहते हैं. ऐसे जावनों को बार बार सलाम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola