सीएम रघुवर दास ने की घोषणा,शहीद विजय सोरेंग के परिवार को दस लाख और सरकारी नौकरी मिलेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 12:45 PM
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा अटैक के शहीद विजय सोरेंग के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को दस लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री रघुवरदास ने यह घोषणा ट्वीट कर दी. रघुवर दास ने ट्वीट कर पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा अटैक के शहीद विजय सोरेंग के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को दस लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री रघुवरदास ने यह घोषणा ट्वीट कर दी.
पुलवामा में शहीद हुए झारखण्ड के वीर सुपूत गुमला निवासी विजय सोरेंग के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को दस लाख की अनुग्रह राशि दी जायेगी।
— Raghubar Das (@dasraghubar) February 15, 2019
रघुवर दास ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है. विजय सोरेंग बसिया के फरसामा गांव के रहने वाले थे. स्व बिजय सोरेंग सीआरपीएफ की 82 बटालियन के जवान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










