रांची : ऑनलाइन लॉटरी कर जमीन आवंटित करेगा आवास बोर्ड
Updated at : 13 Feb 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

हाइटेक हो रहा है झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची : झारखंड राज्य आवास बोर्ड हाइटेक हो रहा है. जल्द ही बोर्ड की जमीन या फ्लैट लेने के लिए दुनिया में कहीं से भी कंप्यूटर पर केवल एक क्लिक के जरिये आवेदन किया जा सकेगा. बोर्ड द्वारा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे का निर्माण भी किया जा रहा […]
विज्ञापन
हाइटेक हो रहा है झारखंड राज्य आवास बोर्ड
रांची : झारखंड राज्य आवास बोर्ड हाइटेक हो रहा है. जल्द ही बोर्ड की जमीन या फ्लैट लेने के लिए दुनिया में कहीं से भी कंप्यूटर पर केवल एक क्लिक के जरिये आवेदन किया जा सकेगा. बोर्ड द्वारा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे का निर्माण भी किया जा रहा है. इससे बोर्ड के फ्लैटों का किराया इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा.
ऑनलाइन होने के बाद बोर्ड के पास उपलब्ध जमीन या फ्लैटों
के बेचने या किराये पर देने की प्रक्रिया भी इंटरनेट के माध्यम से ही पूरी की जा सकेगी. ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बोर्ड जमीन या फ्लैट का आवंटन करेगा.
आवास बोर्ड को ऑनलाइन करने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है. बोर्ड के सूत्र बताते हैं : कुछ महीनों के अंदर ही बोर्ड पूरी तरह से ऑनलाइन हो जायेगा. उसके बाद फ्लैटों और जमीन के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया ही अपनायी जायेगी. बोर्ड के ऑनलाइन होने का फायदा आमलोगों को मिलेगा. इंटरनेट पर आवास बोर्ड की पूरी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया जायेगा. बोर्ड के फैसलों की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से रखी जायेगी.
पेमेंट गेटवे के जरिये परिवार से दूर रहनेवाले लोग अपनों की मदद बिना किसी परेशानी के कर सकेेंगे. ऑनलाइन आवंटन का फायदा देश के अलावा विदेशों में बसे लोगों को भी होगा. ऑनलाइन लॉटरी में शरीक होकर कोई भी व्यक्ति झारखंड में अपना आशियाना खोज सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




