रांची : महागठबंधन में हो सकती है महापंचायती, गोड्डा सीट पर मंथन आज बैठेंगे मरांडी व आरपीएन

Updated at : 12 Feb 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महागठबंधन में हो सकती है महापंचायती, गोड्डा सीट पर मंथन आज बैठेंगे मरांडी व आरपीएन

रांची : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारे का विवाद सुलझाने के प्रयास तेज हो गये है़ं महागठबंधन को लेकर यूपीए की राजनीति कांग्रेस के दिल्ली दरबार से रांची शिफ्ट हो रही है़ मंगलवार को गोड्डा सीट को लेकर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए पंचायती हो सकती है़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रांची […]

विज्ञापन
रांची : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारे का विवाद सुलझाने के प्रयास तेज हो गये है़ं महागठबंधन को लेकर यूपीए की राजनीति कांग्रेस के दिल्ली दरबार से रांची शिफ्ट हो रही है़ मंगलवार को गोड्डा सीट को लेकर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए पंचायती हो सकती है़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचेंगे़ इसके बाद वह पार्टी के कार्यक्रम के लिए देवघर जायेंगे़ इसी क्रम में झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनकी बात हो सकती है़
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सोमवार की देर शाम रांची पहुंच गये़ संभावित बैठक की सूचना झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दे दी गयी है़ वह फिलहाल संताल परगना में पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त थे़ कांग्रेस खेमे से मिली सूचना के अनुसार प्रभारी आरपीएन सिंह सोमवार को पार्टी नेता प्रियंका गांधी के साथ यूपी के दौरे पर थे़ वह मंगलवार को रांची पहुंच सकते है़ं इसके बाद वह रात में मरांडी के साथ बैठेंगे़ इधर राजद का स्वर का और तीखा हुआ है़ राजद पलामू सीट की दावेदारी से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है़ राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिल कर प्रदेश के नेताओं की भावना से अवगत करा दिया है़ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रसाद ने भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस आलाकमान राजद को दो सीटें देने के लिए तैयार हो जायेगा़
राजद का स्वर और तीखा
पलामू नहीं, तो चुनाव ही नहीं लड़ना, बाहर से समर्थन : अन्नपूर्णा
रांची. राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि महागठबंधन में राजद ने दो सीटों पर दावेदारी की है़ राजद को पलामू और चतरा सीट चाहिए़ यहां हमारी जमीन मजबूत है़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी इस पर सहमति जतायी है़ उन्होंने कांग्रेस के आला नेताओं को संदेश भेज दिया है़ राजद को पलामू नहीं मिला, तो फिर हम किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे़ चुनाव लड़कर कोई फायदा नहीं है़ हम बाहर से ही समर्थन करेंगे़ पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं का मन है कि पार्टी पलामू से चुनाव लड़े़ महागठबंधन में जमीनी स्तर पर स्थिति देख कर सीट का बंटवारा होना चाहिए़
उम्मीद में कांग्रेस :
झामुमो-राजद तैयार हैं, बाबूलाल भी मान जायेंगे : डॉ अजय
रांची. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा है कि महागठबंधन में कहीं कोई परेशानी नहीं है़ झामुमो और राजद तैयार है़ं बाबूलाल मरांडी परिवक्व नेता है़ं राज्य की चिंता करते है़ं भाजपा को हराने के लिए सबलोग साथ आयेंगे़ गोड्डा का मामला सुलझा लिया जायेगा़ डॉ अजय ने कहा कि मंगलवार को झाविमाे अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात होगी़ प्रभारी सहित कई नेता आ रहे है़ं महागठबंधन पूरी ताकत लगा कर झारखंड में 14 के 14 सीट जीतेगी़
बाबूलाल हमारे साथ, कोई नाराजगी नहीं : हेमंत
रांची. प्रतिपक्ष के नेता सोरेन ने कहा कि महागठबंधन मजबूत है. सभी मिल कर चुनाव लड़ेंगे. बाबूलाल मरांडी के साथ कोई नाराजगी नहीं है.
कांग्रेस के लोग उनसे बात कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी हमारे साथ रहे हैं. इसमें कोई शंका नहीं है. हेमंत सोरेन सोमवार को इटखोरी में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि यूपीए के सभी दल के साथ मिल कर भाजपा को शिकस्त देंगे़ राज्य की जनता महागठबंधन के पक्ष में है़
झाविमो को एतराज :
महागठबंधन आधे से अधिक सीट भाजपा को परोस रहा : प्रदीप
रांची. झाविमो को महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर एतराज है़ झाविमो गोड्डा सीट पर अड़ा है़ झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि महागठबंधन में भाजपा को हराना एजेंडा होना चाहिए़ सीट व्यक्ति को देख कर ना बांटी जाये, जमीनी सच्चाई को देखना चाहिए़ महागठबंधन का वर्तमान स्वरूप सही नहीं है़ हम आधे से अधिक सीट भाजपा को थाली में परोस कर दे रहे है़ं राज्यहित मेें फैसला होना चाहिए़ उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सारी चीजों को देख रहे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola