बाबूलाल मरांडी को किसी भी सूरत में चाहिए गोड्डा की सीट
Updated at : 08 Feb 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में तय महागठबंधन के फॉर्मूले पर आपत्ति जतायी है़ उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत में गोड्डा सीट चाहिए़ हमने गोड्डा, कोडरमा और चतरा सीट पर अपनी दावेदारी की थी़ इन सीटों पर हम मजबूत स्थिति में है़ं गोड्डा में हमने लंबा संघर्ष किया है़ शुरू […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में तय महागठबंधन के फॉर्मूले पर आपत्ति जतायी है़ उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत में गोड्डा सीट चाहिए़ हमने गोड्डा, कोडरमा और चतरा सीट पर अपनी दावेदारी की थी़ इन सीटों पर हम मजबूत स्थिति में है़ं गोड्डा में हमने लंबा संघर्ष किया है़ शुरू से ही इस सीट पर तैयारी है़
जमीन पर ताकत और संघर्ष को देख कर टिकट बंटवारा होना चाहिए़ श्री मरांडी ने कहा कि हमारे विधायक जेल गये़ ऐसे में कोई संघर्ष कैसे करेगा़ उन्होंने कहा कि झाविमो ने मुसलमानों के हक की लड़ाई लड़ी है़ गोड्डा में फुरकान अंसारी लड़ना चाहते हैं, तो कोडरमा सीट मैं देने के लिए तैयार हू़ं मुझे एमपी-एमएलए नहीं बनना है़
बहुत बन लिया़ जनता के बीच संघर्ष कर रहा हूं, उनके साथ ही रहूंगा़ श्री मरांडी ने कहा कि गोड्डा में हमने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे बढ़ाया है़ पूरे विपक्ष को हमारे संघर्ष के साथ आना चाहिए़ किसानों का साथ दिया है़ ऐसे में लोगों का विश्वास उठेगा़
श्री मरांडी ने कहा कि फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजा जा सकता है़ 2020 में उनको राज्यसभा भेज दिया जाये़ श्री मरांडी ने कहा कि अब मुझे दिल्ली जाकर बात नहीं करनी है़ हमें जो कहना था, वह कह दिया़ कांग्रेस को विचार करना है़ ऐसी स्थिति में झाविमो जहां सकेगा, अपने बूते चुनाव लड़ेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




