रांची़ : कांग्रेस में 20 तक तैयार होगी संभावित प्रत्याशियों की सूची

Updated at : 07 Feb 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : कांग्रेस में 20 तक तैयार होगी संभावित प्रत्याशियों की सूची

रांची़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है, जो लोकसभा चुनाव में झारखंड से पार्टी प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देगी. प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी से पार्टी प्रत्याशियों की अनुशंसा झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति करेगी, जिसका गठन किया जा […]

विज्ञापन
रांची़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है, जो लोकसभा चुनाव में झारखंड से पार्टी प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देगी. प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी से पार्टी प्रत्याशियों की अनुशंसा झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति करेगी, जिसका गठन किया जा चुका है.
स्क्रीनिंग कमेटी में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं मैनुल हक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है. श्री शाहदेव ने बताया कि 20 फरवरी तक प्रदेश चुनाव समिति अनुशंसित नामों की स्क्रूटनी कर केंद्रीय चुनाव समिति को समर्पित करेगी. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश चुनाव समिति विचार करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola