रांची : हाइकोर्ट के अधिवक्ता 11 को मार्च करेंगे

Updated at : 07 Feb 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के अधिवक्ता 11 को मार्च करेंगे

रांची : एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. 11 फरवरी को एसोसिएशन की आमसभा बुलायी जायेगी. इसमें निर्णय लिये जायेंगे. लिये गये निर्णय के आलोक में 11 फरवरी को दिन के 12.30 बजे सभी अधिवक्ता हाइकोर्ट परिसर से रांची समाहरणालय के लिए मार्च करेंगे. समाहरणालय में उपायुक्त […]

विज्ञापन
रांची : एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. 11 फरवरी को एसोसिएशन की आमसभा बुलायी जायेगी. इसमें निर्णय लिये जायेंगे.
लिये गये निर्णय के आलोक में 11 फरवरी को दिन के 12.30 बजे सभी अधिवक्ता हाइकोर्ट परिसर से रांची समाहरणालय के लिए मार्च करेंगे. समाहरणालय में उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन साैंपा जायेगा. इस अवसर पर अध्यक्ष रितू कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, धीरज कुमार, काैशल मिश्र, अमित सिन्हा, शालिनी कुमारी, नलिनी झा, निवेदिता कुंडू आदि उपस्थित थे.
कार्यकारिणी की बैठक के बाद महासचिव नवीन कुमार ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अगले दिन 12 फरवरी को अधिवक्ता हाइकोर्ट में न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे. राज्यपाल को मांगों से अवगत कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola