प्रीति मामले में सीआइडी एसपी ने रिपोर्ट तैयार की

Updated at : 26 Jun 2014 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्रीति मामले में सीआइडी एसपी ने रिपोर्ट तैयार की

रांची: प्रीति कांड में सीआइडी के एसपी मयूर कन्हैया पटेल ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है. जांच में सीआइडी ने भी मामले में जेल भेजे गये अजीत, अमरजीत और अभिमन्यु को निर्दोष पाया है. प्रीति का बयान दर्ज करने के बाद सीआइडी की टीम इस नतीजे पर पहुंची है. मामले में आगे की कार्रवाई […]

विज्ञापन

रांची: प्रीति कांड में सीआइडी के एसपी मयूर कन्हैया पटेल ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है. जांच में सीआइडी ने भी मामले में जेल भेजे गये अजीत, अमरजीत और अभिमन्यु को निर्दोष पाया है. प्रीति का बयान दर्ज करने के बाद सीआइडी की टीम इस नतीजे पर पहुंची है.

मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एडीजी सीआइडी एसएन प्रधान 26 जुलाई को समीक्षा बैठक करने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि गत 24 जून को एडीजी के समक्ष प्रीति ने अपना बयान दर्ज कराया था. उसने कहा था कि उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को जेल भेजा था, लेकिन वह जिंदा है. वह अपनी मरजी से पलामू चली गयी थी. प्रीति ने एडीजी को यह भी बताया था कि उसकी मां और पिता उसके साथ मारपीट करते थे. घर से चले जाने के कुछ दिन बाद ही उसके पिता को यह पता चल गया था कि वह जिंदा है. इसके बाद भी पता नहीं क्यों पुलिस को यह जानकारी नहीं मिली.सीआइडी की टीम जल्द ही प्रीति के मां और पिता के साथ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगी.

नहीं मिल रहा सुराग
15 फरवरी 2014 को बुंडू थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे जिस महिला का शव मिला था, वह किसका था, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. सीआइडी की टीम को अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है. टीम ने बुधवार को शव की तसवीर के लिए बुंडू पुलिस से संपर्क किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola