नवासोसो में करंट से किशोर की मौत, मामला संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन
नवासोसो में करंट से किशोर की मौत, मामला संदिग्ध

थाना क्षेत्र के नवासोसो में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (17) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के नवासोसो में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (17) के रूप में हुई है. शव अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा के निर्माणाधीन मकान की छत से बरामद किया गया. प्रथम दृष्टया मामला 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हुई प्रतीत हो रही है. मृतक के हाथ जले हुए थे तथा चेहरे पर फफोले के निशान मिले हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम की सहायता से जांच शुरू की. प्रारंभिक रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने घटना में हत्या की आशंका भी जतायी है. इधर, शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में मृतक के पिता के बयान पर रातू थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी अदिकांत महतो ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola