जमे हुए कर्मचारी बदले जायेंगे

Updated at : 26 Jun 2014 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
जमे हुए कर्मचारी बदले जायेंगे

रांची: कमिश्ननर केके खंडेलवाल ने सीओ अंचल कार्यालय में तीन या उससे अधिक वर्षो से जमे कर्मचारियों को बदलने का आदेश दिया है. पिछले दिनों आयुक्त ने सीओ अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था जिसकी रिपोर्ट उन्होंने उपायुक्त को भेज दी है. उपायुक्त को सौंपे गये रिपोर्ट में कमिश्ननर ने सदर अंचल के कर्मचारियों के […]

विज्ञापन

रांची: कमिश्ननर केके खंडेलवाल ने सीओ अंचल कार्यालय में तीन या उससे अधिक वर्षो से जमे कर्मचारियों को बदलने का आदेश दिया है. पिछले दिनों आयुक्त ने सीओ अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था जिसकी रिपोर्ट उन्होंने उपायुक्त को भेज दी है. उपायुक्त को सौंपे गये रिपोर्ट में कमिश्ननर ने सदर अंचल के कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने सदर अंचल के प्रधान लिपिक नवल किशोर दास को रांची जिले से बाहर स्थानांतरण करने की बात कही है. कमिश्नर ने कहा है कि श्री दास काफी दिनों से यहां हैं और इनका कार्य भी संतोषजनक नहीं है. उन्होंने कहा है कि सदर अंचल को आदर्श अंचल बनाना है. इस संबंध में उपायुक्त व सीओ को भी पत्र भेज दिया गया है. पिछले दिनों श्री खंडलेवाल ने सीओ अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था. छह घंटे तक दस्तावेजों की जांच में कई गड़बड़ियां पायी थीं.

बेवजह दौड़ाया जाता है: निरीक्षण के दौरान पाया गया कि छोटे-छोटे कार्यो के लिए भी लोगों को परेशान किया जाता है. दौड़ाया जाता है. जबकि दाखिल-खारिज के लिए दिये गये आवेदन को बगैर रिजन ऑर्डर पास किये रिजेक्ट किया जाता है.

सात कर्मचारी हैं: सीओ अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या सात है. कई कर्मचारी तीन से पांच वर्षो से इस कार्यालय में हैं. कुछ कर्मचारियों का पदस्थापन का वर्ष एक वर्ष है.

एसएआर कोर्ट के सारे कर्मचारियों को बदलने का आदेश : इससे पूर्व आयुक्त केके खंडेलवाल ने एसएआर कोर्ट के सारे कर्मियों को भी बदलने का आदेश दिया है. वहां भी कई वर्षो से कर्मचारी जमे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola