राज्यपाल ने की 20 जरूरतमंदों की मदद

रांची: राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने बुधवार को अपने विवेकानुदान मद से जरूरतमंदों को राशि उपलब्ध करायी है. राज्यपाल ने राजभवन में 20 लोगों में दो लाख 60 हजार रुपये का वितरण किया. इनमें गरीबों को अपने बच्चों को शिक्षा . दिलाने के लिए लगभग 10 हजार रुपये उपलब्ध कराये गये. कैंसर रोग, हृदय रोग, […]
रांची: राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने बुधवार को अपने विवेकानुदान मद से जरूरतमंदों को राशि उपलब्ध करायी है. राज्यपाल ने राजभवन में 20 लोगों में दो लाख 60 हजार रुपये का वितरण किया. इनमें गरीबों को अपने बच्चों को शिक्षा .
दिलाने के लिए लगभग 10 हजार रुपये उपलब्ध कराये गये.
कैंसर रोग, हृदय रोग, किडनी रोग से ग्रसित लोगों को भी 10 से 25 हजार रुपये दिये गये. कई गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए भी पांच से 10 हजार रुपये दिये गये. विवेकानुदान मद के लिए कुल 28 लोगों का चयन किया गया. इनके बीच कुल तीन लाख 25 हजार रुपये वितरित करने थे. आठ लोग आज अनुपस्थित थे. उन्हें बाद में राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




