रांची : निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी सरकार : मुख्यमंत्री रघुवर दास
Updated at : 05 Feb 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से इटली की काउंसुलेट जनरल दामियानो फ्रैंकोविच व इंडो-इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अल्बर्टो कवच्चिईओलो समेत कई निवेशकों ने मुलाकात की. निवेशकों ने राज्य में सोलर ऊर्जा, स्टील, मेटल, वाटर ट्रीटमेंट, फूड प्रोसेसिंग, माइक्रो एरिगेशन आदि के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जतायी. श्री दास ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से इटली की काउंसुलेट जनरल दामियानो फ्रैंकोविच व इंडो-इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अल्बर्टो कवच्चिईओलो समेत कई निवेशकों ने मुलाकात की. निवेशकों ने राज्य में सोलर ऊर्जा, स्टील, मेटल, वाटर ट्रीटमेंट, फूड प्रोसेसिंग, माइक्रो एरिगेशन आदि के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जतायी.
श्री दास ने कहा कि झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है. उद्योग, कृषि और रोजगार पर ग्लोबल समिट के आयोजन की वजह से राज्य की पहचान विश्व पटल पर उभरी है. उद्योग के लिए भूमि, विद्युत जैसी सुविधाएं सिंगल विंडो के माध्यम से दी जा रही हैं. उद्योग व व्यापार से जुड़ी राज्य की नीतियां, श्रम संबंधी कानून काफी सकारात्मक हैं.
निवेश के लिए आगे आनेवालों को सरकार हर तरह की सुविधा प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री ने उद्योग सचिव को निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा कर हर संभव सहयोग देने के लिए निर्देशित किया.
निवेशकों के लिए प्रमुख स्थान हो सकता है झारखंड : फ्रैंकोविच : इटली के काउंसुलेट जनरल दामियानो फ्रैंकोविच ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारत में झारखंड निवेशकों के लिए प्रमुख स्थान हो सकता है.
इंडो- इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अलबर्टो कवच्चिईओलो ने कहा कि इटली और भारत द्विपक्षीय संबंध और व्यापार के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में हैं. गुजरात में इटली ने विंड एनर्जी के क्षेत्र में निवेश किया है. इटली झारखंड में भी निवेश और तकनीकी ज्ञान की परस्पर साझेदारी में कार्य के लिये उत्सुक है.
ये लोग थे मौजूद : मुलाकात के दौरान उद्योग सचिव के रवि कुमार, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार, जेरेडा के निदेशक निरंजन कुमार, निवेशकों में यूनीसेवेंन इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लिमिटेड के निदेशक कमल प्रकाश, इको इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट अनूप कतरियार, डैनिएली इंडिया के डीजीएम सौगत दास समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




