निरसा : विधायक अरुप चटर्जी ने कोयला उठाव में नेताओं की रंगदारी का मामला उठाया, शाम में मिली बम से उड़ाने की धमकी
Updated at : 31 Jan 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा में बुधवार को धनबाद में कोयला लोडिंग में मजदूरों के नाम पर हो रहे पैसे के खेल का मामला गरमाया़ मासस विधायक अरुप चटर्जी ने ध्यानाकर्षण के तहत मामला लाते हुए कहा कि कंपनियों से रंगदारी मांगी जा रही है़ मजदूरों के नाम पर पैसा लिया जा रहा है, लेकिन चांदी नेताओं […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा में बुधवार को धनबाद में कोयला लोडिंग में मजदूरों के नाम पर हो रहे पैसे के खेल का मामला गरमाया़ मासस विधायक अरुप चटर्जी ने ध्यानाकर्षण के तहत मामला लाते हुए कहा कि कंपनियों से रंगदारी मांगी जा रही है़
मजदूरों के नाम पर पैसा लिया जा रहा है, लेकिन चांदी नेताओं की है़ ये करोड़ों वसूल रहे है़ं ऐसे माफिया किस्म के नेता पांच करोड़, 10 करोड़ तक की अवैध उगाही कर रहे है़ं उन्होंने सदन में बताया कि बीसीसीएल व अन्य कोल कंपनियों के कोयला लोडिंग में प्रति टन कहीं डेढ़ सौ, तो कहीं दो सौ, तो कहीं छह सौ तक लिये जा रहे है़ं ये पैसा मजदूरों को नहीं मिलता है़
लंबी चर्चा के बाद स्पीकर डॉ दिनेश उरांव ने मामले काे ध्यानाकर्षण समिति काे भेज दिया आैर एक माह में इसकी रिपाेर्ट मांगी. इधर इस घटना के बाद निरसा के मासस विधायक अरुप चटर्जी के धनबाद के राजा कोलियरी स्थित आवास में बुधवार की शाम को हरवे-हथियार से लैस होकर आपराधिक प्रवृत्ति के चार लोग घुस गये.
उस वक्त घर में विधायक की मां अंजली चटर्जी व छोटी बेटी के अलावा एक हाउस गार्ड मौजूद थे. विधायक ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि शाम साढ़े चार बजे अपराधी उनके निरसा स्थित आवास पर पहुंचे थे.उन लोगों ने मां को धमकी दी कि पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे. घटना की सूचना मां ने फोन कर दी. इसके बाद विधायक निरसा के लिए रवाना हुए. उन्हाेंने बताया कि घटना के समय हाउस गार्ड डर से दुबक गया.
विधानसभा में अरुप चटर्जी ने कहा कि बाघमारा में कोयला लोडिंग में रंगदारी प्रति टन 12 सौ रुपये कर दिया गया है़ दर्जनों हार्डकोक कंपनियां बंद है़ं माफियाओं के डर से बंद कर दिया गया है़ सरकार बिना किसी माध्यम के ये पैसा सीधे मजदूरों के खाते में भेजे़ लोडिंग की एक रेट तय की जाये़ हार्ड कोक कंपनी के लोगों ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, उपायुक्त सबसे मुलाकात की है़ लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है़
इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि दर का निर्धारण केंद्र सरकार करती है़ हम यह देखेंगे कि मजदूरों को न्यूनतम दर से कम मजदूरी ना मिले़ मंत्री ने कहा कि कोई भी हो, यदि माफिया मजदूर का पैसा मार रहे हैं, तो जेल के अंदर जायेंगे़
सरकार लाचार, असहाय क्यों है
उधर, चर्चा में भाग लेते हुए सत्ता पक्ष व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा : मजदूरों की चिंता नहीं है़ कंपनी की बात कर रहे है़ं कुछ नेता पैसे लेकर कंपनी की बात करते है़ं प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले़ मजदूर, व्यापार और सरकार का रेवेन्यू बर्बाद हो रहा है़
इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है़ सरकार कंबल ओढ़ कर घी पी रही है़ माले विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूरों को संरक्षण मिलना चाहिए़ झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि सरकार लाचार, असहाय क्यों है़
निरसा पुलिस से शिकायत
मामले में मासस समर्थक राजा कोलियरी निवासी बाबू साहेब पोद्दार ने निरसा पुलिस से लिखित शिकायत की है.शिकायत में निरसा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया व झामुमो नेता दिनेश सिंह, विधायक गुरुदास चटर्जी हत्याकांड में हाल ही में रिहा हुए शिव शंकर सिंह का भतीजा विकास उर्फ विक्की सिंह, मो अरमान व मंतोष उर्फ मोझू को नामजद आरोपी बनाया गया है. अरमान पर पिछले दिनों विधायक के साला अपूर्वा घोष के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप है. देर शाम पुलिस ने दिनेश सिंह सहित अन्य के घर में छापेमारी की. लेकिन वह हाथ नहीं लगा.
धनबाद का हार्ड कोक उद्याेग बंद, लोडिंग में करोड़ों उगाही का आरोप
स्पीकर ने पूरा मामला ध्यानाकर्षण समिति काे भेजा
विधानसभा में धरना देंगे : इधर धनबाद से मिली खबर के मुताबिक निरसा विधायक श्री चटर्जी ने धमकी मामले में एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा से फोन पर बात की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण कोयला चोरी के आरोपियों व कोयला चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अगर उन्हें रात तक गिरफ्तार नहीं करती है, तो सुरक्षा के सवाल पर विधानसभा में धरना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




